ताज़ा खबरें
'दिल्ली हुई आप-दा मुक्त, विकास-विजन-विश्वास की जीत': पीएम मोदी
आप सत्ता से हुई बेदखल, बीजेपी ने 27 साल बाद जीता दिल्ली चुनाव
पूर्व सीएम केजरीवाल ने हार स्वीकारी, जीत के लिए बीजेपी को दी बधाई
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार पूरे विपक्ष के लिए झटका:योगेंद्र यादव
मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने 61,710 मतों से जीत का परचम लहराया

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने गुरुवार को महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। राज प्रताप सिंह नए कृषि उत्पादन आयुक्त बनाए गए हैं। नए नगर निगम अयोध्या व मथुरा वृंदावन में नगर आयुक्तों की तैनाती भी हो गई है। वहीं कुछ तैनातियों में चल रहे विवाद के मद्देनज़र फेरबदल किया गया है। लंबे समय से परिवहन आयुक्त व राज्य सड़क परिवहन निगम के एमडी पद पर तैनात के रवींद्र नायक को आजमगढ़ का मंडलायुक्त बनाया गया है। माना जा रहा है कि विभाग में उनकी एक ‌वरिष्ठ अधिकारी से कुछ मुद्दों पर बन नहीं रही थी। प्रमुख सचिव महिला कल्याण के पद पर तैनात रेणुका कुमार को महत्वपूर्ण तैनाती दी गई है। उन्हें वर्तमान पद के साथ ही वन एवं पर्यावरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रेणुका के खिलाफ उनके अधीनस्थ आईएएस अधिकारी ने आरोप लगाए थे। वहीं संजीव शरण को वन विभाग के अपर प्रमुख सचिव के पद से हटा दिया गया है। उन पर वन संवर्ग के अधिकारी ने भ्रष्टाचार के आरोप लागए थे। उन्हें नियोजन ए‌वं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के साथ ही आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

संजय अग्रवाल अपर मुख्य सचिव माध्यमिक व उच्च शिक्षा के पद पर बने रहेंगे। दिन में जारी तबादला सूची में उन्हें अपर मुख्य सचिव नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के पद पर भेजा गया था। इसी तरह कुमार कमलेश प्रमुख सचिव नगर विकास के पद पर बने रहेंगे। उन्हें सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया था। देर रात दोनों अधिकारियों के तबादले रद्द कर दिए गए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख