कानपुर: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज (रविवार) यहाँ संयुक्त चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, यूपी की राजनीति के मंच पर दो युवाओं को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे से मुस्कुराहट गायब हो गई है। घबराकर मोदी जी रोज नया-नया लेबल ला रहे हैं। कभी ए बी सी, कभी डी,इ,फ, न जाने क्या-क्या। अब नया लेबल लाए हैं scam। पीएम को करारा जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि जो जैसा होता है उसे अपने आस-पास वैसा ही दिखता है। उन्होंने स्कैम (SCAM) के हर शब्द के मायने बताकर पीएम को करारा जवाब दिया। राहुल गांधी ने SCAM का एक नया तर्जुमा सामने रखा। उन्होंने कहा मेरे लिए तो स्कैम का मतलब है - सेवा, करेज (हिम्मत), एबिलिटी (योग्यता), मोडेस्टी (विनम्रता)'। इतना ही नहीं मेक इन इंडिया पर तंज कसते हुए राहुल ने कहा,अजीब बात है मोदी जी कहते हैं मेक इन इंडिया...मेक इन इंडिया.. लेकिन जब लोग जेब से अपना मोबाइल निकालते हैं तो उस पर लिखा होता है मेड इन चाइना। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस आज मिलकर इस मंच से ऐलान करती है कि एक संयुक्त घोषणापत्र आएगा जो सिर्फ युवाओं के लिए होगा, रोजगार के लिए होगा। इसमें हम बात करेंगे मेड इन कानपुर, मेड इन सहारनपुर, मेड इन झांसी...। हम युवाओं के हाथों में रोजगार देंगे।
कानपुर में सपा और कांग्रेस की संयुक्त सभा में राहुल गांधी ने मंच संभालने से लेकर अंत तक काफी सधे और तीखे अंदाज में भाषण दिया। प्रधानमंत्री के हर पैतरे का जवाब दिया। चाहे वह रोजगार हो या फिर मेक इन इंडिया या नोटबंदी। राहुल ने अपने 15 मिनट के भाषण में कई बार प्रधानमंत्री पर हमला बोला। कहा कि जिस तरह बिहार चुनाव में मोदी के मुंह से बिहार शब्द निकलना बंद हो गया था उसी तरह इस बार यूपी चुनाव में उनके मुंह से यूपी शब्द निकलना बंद हो जाएगा। इससे पहले राहुल गांधी के मंच पर पहुंचने के बाद ही अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, अच्छे दिन के बहाने लोगों को लाइन में लगा दिया गया। लोगों की जान चली गई। यहां तक कि लाइन में लगे लगे एक बच्चे जन्म भी हो गया। अखलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद कानपुर में लखनऊ से अच्छा रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। कानपुर में कांग्रेस के प्रत्यासियों को जिता दो लेकिन यहां के लोगों की पानी की व्यवस्था सपा के लोग ही देखेंगे। यूपी में सात चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए ताबड़तोड़ रैलियों का दौर जारी है। राहुल गांधी अब सभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले यहां तीन घंटे से उनके इंतजार में बैठे अखिलेश यादव ने मुस्कुराकर स्वागत किया। रविवार को उन्नाव में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद सीएम अखिलेश यादव यहां करीब 3 घंटे पहले ही पहुंच चुके थे। अखिलेश यादव यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ सभा को संबोधित करना था लेकिन अब राहुल गांधी के पहुंचने का समय बदल गया था। राहुल गांधी के इंतजार में मुख्यमंत्री अखिलेश मंच के पीछे बने ग्रीनरूम में प्रत्याशियों से चर्चा कर रहे थे। राहुल के आने पर ही सभास्थल के मंच पर जाएंगे। कानपुर की दो विधानसभा सीटों महाराजपुर और कैंट में गठबंधन की गांठ दूर होनी है। दोनों सीटों पर दोनों पार्टियों के प्रत्याशी मैदान में हैं। राहुल अखिलेश को मिलकर मुद्दा सुलझाना है। कानपुर पहुचने से पहले राहुल गांधी ने सहारनपुर में एक सभा को संबोधित किया। यहां राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि नोटबंदी से उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं। उन्होंने कहा, मोदी झूठ बोलते हैं, एक भी वादा पूरा नहीं किया। गन्ना किसानों को भुगतान नहीं किया। युवाओं के रोजगार के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा धर्म की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि उनका गठबंधन युवाओं के लिए पांच सूत्रीय घोषणपत्र लाया जाएगा जिसमें युवाओं के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे जिनमें वे आईएएस आदि की तैयारियां कर सकें।