ताज़ा खबरें
गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

आगरा: लखनऊ के बाद आगरा में (आज) शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रोड शो में अपनी ताकत दिखाई। शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीते सालों में यूपी में दिल से काम किया है। जो कमी रह गई है, उसे हम दोनों पूरा करेंगे। दयालबाग से लगभग 12 किलोमीटर चलकर रोड शो बिजलीघर चौराहे पर थमा। जनसभा में पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने माइक थामा। उन्होंने कांग्रेस और सपा गठबंधन को यूपी के विकास का नया चेहरा करार दिया। इसके बाद उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब किसी के पास हजार और पांच सौ के नोट नहीं हैं। सब खजाने में हैं। केंद्र सरकार ने लाखों देने का वादा किया था। हमारे खातों में कम से कम 15 हजार ही डाल देते। अखिलेश ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करके केंद्र सरकार ने सभी को लाइन में लगा दिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल के निशाने पर भी भाजपा ही रही। उन्होंने जनता से सीधे सवाल-जवाब किए। पूछा कि- यहां कोई है जिसके खाते में 15 लाख रुपये आए हैं? जवाब आया, नहीं। हमला तेज करते हुए वे बोले कि- मोदी जी कहते हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं, मगर उन्होंने केवल 50 चुनिंदा लोगों के लिए ही काम किया है। वे 50 लोग कौन हैं, सब जानते हैं। जो लोग नोटबंदी में लगे थे, उनकी क्या गलती थी। क्या वे लोग बेईमान थे, चोर थे? उन्होंने कहा कि भाजपा ने बजट में भी किसान और गरीब को कुछ नहीं दिया।

वे झूठ की राजनीति करते हैं। नफरत फैलाते हैं। हम दोनों मिलकर यूपी को बदलेंगे। बसपा को उन्होंने एक ही लाइन में निपटा दिया। उन्होंने कहा कि बसपा तो लड़ाई में ही नहीं है। इससे पहले करीब तीन घंटे तक चले रोड शो में जगह-जगह लोगों ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। शहर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को रोड शो की बजाय संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। एसपीजी की टीम ने गुरुवार को कांग्रेस और सपा अध्यक्षों के साथ शहर में दौरा किया और पांच जगहों के विकल्प देखने के बाद जीआईसी ग्राउंड को फाइनल कर दिया है। अब रविवार को राहुल गांधी और अखिलेश दोने के हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेंगे। एसपीजी की टीम ने गुरुवार को कांग्रेस शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, सपाध्यक्ष फजल महमूद व अन्य नेताओं के साथ लैंडमार्क का दौरा किया। यहां पर दोनों नेता पत्रकारों से रूबरू होंगे। एसपीजी के सुझाव पर कांग्रेस और सपा अध्यक्षों ने दिल्ली और लखनऊ में आला नेताओं से वार्ता की तो उन्हें बताया गया कि जगह वही फाइनल की जाए जहां पर कम से कम तीन विधानसभाएं मिलती हों। इस देर रात मंथन के बाद जीआईसी ग्राउंड में जनसभा करने पर एक राय बन गई है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख