बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। जहाँ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जोर शोर से प्रचार में जुट गए हैं, वहीं बसपा अध्यक्ष मायावती भी पूरा ज़ोर लगा रहीं हैं। यूपी के बुलंदशहर में मायावती ने रैली को संबोधित किया और कांग्रेस पर निशाना साधा। बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि कांग्रेस और सपा गठबंधन स्वार्थ के लिए किया गया है। नोटबंदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का ये फैसला सिर्फ कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए लिया गया है। सरकार ने अपने चहेतों को मालामाल किया है। कल आए बजट को उन्होंने हवा हवाई करार दिया है। भाजपा तीन तलाक, मुस्लिम लॉ बोर्ड में भी दखल देने लगी है, ये एक चिंता की बात है। विरोधी फर्जी ओपिनियन पोल चलाकर अपनी हवा बना रही है। इनकी पोल तब खुलेगी जब चुनाव होगा। इससे पहले भी उन्होंने सपा पर वार करते हुए कहा था कि ये गठबंधन राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया गया है। मायावती चुनाव प्रचार करने के लिए यहां आईं थीं।