ताज़ा खबरें
जम्मू में मुठभेड़ में सेना के जेसीओ शहीद, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन तय, साथ लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव
झारखंड में बीजेपी को झटका,पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी जेएमएम में शामिल

रांची: झारखंड में इंडिया गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा प्राप्त कर लिया है। यहां पर जेएमएम 34, कांग्रेस 16, आरजेडी ने चार और सीपीआई (एमएल) ने दो सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं एनडीए 24 सीट पर सिमट गया। भाजपा को 21, जेडीयू एक, एलजेपी (रामविलास) एक और एजेएसयूपी ने एक सीट जीती है। झारखंड में सरकार बनाने के लिए 41 सीटें जीतना जरूरी है।

सीएम सोरेन ने जनता का किया धन्यवाद

झारखंड के सीएम और जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड चुनाव के नतीजे आ गए हैं। मैं सभी समुदायों के लोगों और राज्य के सभी किसानों, महिलाओं और युवाओं को बहुमत के साथ वोट देने और इस चुनाव को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं उन सभी नेताओं को भी धन्यवाद देता हूं जो मैदान में थे और लोकतंत्र की ताकत को लोगों तक ले गए। हम पूरे परिणाम का इंतजार कर रहे हैं जो जल्द ही घोषित किए जाएंगे। उसके बाद हम आगे का फैसला लेंगे। इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। मैं आप सभी को समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

जनता ने हेमंत पर जताया भरोसा: कल्पना

सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि ये सरकार अबुआ सरकार है। ये सरकार झारखंड की जनता की सरकार है। जनता ने हेमंत सोरेन पर अपना अटूट विश्वास जताया है। हेमंत जिस तरह पहले एक बेटे के तौर पर, एक भाई के तौर पर झारखंड की सेवा कर रहे थे, अब आने वाले समय में वो उससे भी ज्यादा मेहनत करेंगे।

झारखंड में तेजस्वी यादव का जादू सिर पर चढ़कर बोला: मृत्युंजय तिवारी

राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे पर कहा, 'जो हमें उम्मीद थी उस हिसाब से परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आए हैं। इसकी समीक्षा की जाएगी। इनके कारणों का पता किया जाएगा कि कहां चूक हुई... हालांकि ठीक बगल में यानी झारखंड में तेजस्वी यादव का जादू सिर पर चढ़कर बोला। राजद के 6 में से 5 उम्मीदवार जीतने जा रहे हैं। उपचुनाव में जो सरकार होती है उसे लाभ मिलता है... हम इसका बदला 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में लेंगे... बिहार में भी INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी ये तय है।'

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख