ताज़ा खबरें
बंगाल में अल्पसंख्यकों और उनकी संपत्ति की करूंगी रक्षा: सीएम ममता
वक्फ विधेयक, धर्म की स्वतंत्रता और संविधान विरोधी कदम: राहुल गांधी
अमेरिका ने 26% टैरिफ लगा दिया, लेकिन संसद में चर्चा नहीं हुई: खड़गे
राम रहीम को फिर मिली फरलो, इस बार 21 दिन सलाखों से रहेगा बाहर
भारत समेत कई देशों पर ट्रंप का नया टैरिफ लागू, चीन पर 104% शुल्क

रांची: महागठबंधन में शामिल दलों के बीच सीटों के पेच को सुलझाने को लेकर शनिवार को लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव, पूर्व मंत्री स्व. कैप्टन जयनारायण निषाद के समधी महाराज साहनी एवं सीपीआई के पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता ने रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद से मुलाकात की। लगभग डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद शरद यादव ने कहा कि देश में वर्तमान सरकार के रहते बेकारी और किसान की समस्या समाप्त नहीं होगी। इन सवालों को पीछे करने की कोशिश हो रही है, देश तबाही के दौर से गुजर रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी ने 42 वायदे किए थे एक भी पूरे नहीं हुए। पुलवामा हमले पर शरद यादव ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा में चूक हुई है। विस्फोटक कहां से आया। इंटेलिजेंस क्या कर रही थी। फौज के पीछे आकर राजनीति की जा रही है। समय आने पर सरकार का और सरकार के काम का पर्दाफाश करेंगे। राहुल गांधी को नेता मानने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह इतिहास में लिखा है। भाजपा के बाद कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है। शरद यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन मजबूत है। महागठबंधन को बिहार से देश भर में मजबूती मिलेगी। बिहार देश से आगे चलता है। सीटों का बंटवारा भी जल्द होगा।

प्रशांत किशोर के बयान पर शरद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने विरोधियों से गले मिलकर जनादेश का अपमान किया है।

एक घंटे इंतजार के बाद पांच मिनट मुलाकात

लालू प्रसाद से मुलाकात के लिए सीपीआई के पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता को लगभग एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उसके बाद जब मुलाकात हुई तो वह महज पांच मिनट में ही बाहर आ गए। मेहता ने कहा कि लालू प्रसाद ने उन्हें भरोसा दिया है। उनकी समस्या का समाधान वे जरूर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि वाम दल को किनारे करना विपक्षी दलों को महंगा पड़ेगा। राहुल गांधी व अन्य शीर्ष नेताओं से इस मसले पर बात हुई है। झारखंड में यदि महागठबंधन सीपीआई से इतर बनता है, तो वामदल लोकसभा चुनाव में हजारीबाग, राजमहल, कोडरमा और धनबाद सीट से प्रत्याशी उतारेंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख