ताज़ा खबरें
बिहार विधानसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेगा महागठबंधन
बंगाल में दिसंबर तक काम कर सकेंगे शिक्षक, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत
ऐसे लोकतंत्र की कल्पना नहीं की थी, जहां जज कानून बनाएंगे: धनखड़
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून पर सरकार को दिया सात दिन का वक्त

फिरोजपुर: सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने पत्नी को गोली मार हत्या कर दी है, उसके बाद खुद को भी गोली मार खुदकुशी कर ली है। पत्नी के माथे और कर्नल के गले के नीचे गोली लगी है। चर्चा है कि दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था और मामला वुमेन सेल में विचाराधीन था। इसलिए कर्नल ने पत्नी को गोली मार खुद को गोली मारी है। सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस ने वारदातस्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह वारदात सोमवार सुबह 9.10 बजे के करीब फिरोजपुर कैंट की एक यूनिट लाइन में घटी है।

पुलिस के मुताबिक सेना की सप्लाई डिपो (एएससी) बटालियन-507 में निशांत पंवार (40 साल के करीब) लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात था। उसका कुछेक समय से अपनी पत्नी डिंपल सिंह तोमर संग विवाद चल रहा था। चर्चा है कि दोनों का मामला वुमेन सेल में भी चल रहा था। सोमवार सुबह निशांत ने अपनी पत्नी डिंपल के माथे पर सरकारी राइफल से गोली मारी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। राइफल गले के नीचे रख कर गोली दागी है। दोनों के शव अलग-अलग जगह से मिले हैं।

सूचना मिलते ही थाना कैंट प्रभारी प्रवीन शर्मा पुलिस पार्टी संग वारदातस्थल पर पहुंचे और शवों को कब्जे में कर अपनी तहकीकात शुरू कर दी है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में रखवाया गया है।

उधर, सेना के प्रवक्ता का कहना है कि निशांत और डिंपल के बीच वैवाहिक कलह चल रही थी। इसीलिए निशांत ने ये कदम उठाया है। फिलहाल इस मामले की पुलिस और सेना अपने स्तर पर जांच कर रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख