- Details
झांसी (उत्तर प्रदेश): भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सपा बसपा के विरूद्ध हमलावर तेवर अपनाते हुए रविवार को कहा कि दोनों ही पार्टियों के शासनकाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त रही और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया। दोनों ही पार्टियां उत्तर प्रदेश का विकास नहीं कर सकतीं। शाह ने यहां भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' के दूसरे रथ को रवाना करने से पहले कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे समृद्व प्रदेश बने। यहां कानून व्यवस्था दुरूस्त रहे। उन्होंने कानून व्यवस्था की खराब स्थिति और अपराधियों को संरक्षण के मुद्दे पर सपा तो घोटालों और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मायावती को घेरा। मथुरा के जवाहरबाग कांड सहित कई आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए शाह ने सपा सरकार पर आरोप लगाया कि इसने उत्तर प्रदेश का नाम खराब किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के सप्ताह भर के भीतर सभी कब्जे वाली भूमि को मुक्त करा दिया जाएगा। शाह ने कहा कि पूर्व में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार सपा और बसपा के समर्थन से चली। उनके शासनकाल में 12 लाख करोड़ रुपये के घपले हुए। केन्द्र की वर्तमान मोदी सरकार पर हमारे विरोधी भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाये। मोदी सरकार आने के बाद एक भी घोटाला नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हर 15 दिन में नयी योजना लाने का काम भाजपा सरकार ने किया। इस क्रम में उन्होंने विभिन्न योजनाओं के नाम गिनाये। साथ ही कहा कि ये योजनाएं प्रदेश में पहुंची ही नहीं।
- Details
लखनऊ: मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कैबिनेट से चाचा शिवपाल सिंह यादव सहित 4 मंत्रियों को बर्खास्त कर चुके अखिलेश यादव ने आज (शनिवार) कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि उनके हाथ में तलवार थमायी जाए और फिर कहा जाए कि वह उसे चलायें नहीं। अखिलेश ने यहां सपा के रजत जयंती समारोह में कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति का नाम लेते हुए कहा, ‘प्रजापति को कहेंगे कि हमें (आप) तलवार दे देते हो भेंट में और उधर कहते हो कि मैं तलवार ना चलाउं। ऐसा कैसे हो सकता है।’ समारोह के संयोजक गायत्री ने मंच पर बैठे सभी अतिथियों का तलवार देकर स्वागत किया था। गायत्री को अखिलेश एक बार अपनी कैबिनेट से बर्खास्त कर चुके हैं। अखिलेश ने इसी बहाने संभवत: यह समझाने की कोशिश की कि मुख्यमंत्री बनाया है तो वह अपने अधिकारों का इस्तेमाल करेंगे। सपा के भीतर मचे घमासान का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि लोगों को उनकी बात समझ आएगी लेकिन उनके मरने के बाद। ‘मैं इसी बात को दूसरे रूप में कहता हूं कि लोगों को समझ में आएगा लेकिन सपा का नुकसान हो जाने के बाद।’ उन्होंने कहा, कि उत्तर प्रदेश भारत का भविष्य है। आने वाले समय में जो चुनाव (विधानसभा) होने जा रहा है, वो भारत का भविष्य तय करेगा कि देश किस तरफ जाएगा। अखिलेश ने कहा कि केन्द्र की सत्ता में बैठी भाजपा ने लोगों में मतभेद पैदा किये हैं। भाजपा के लोगों ने दूरियां पैदा की हैं।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुसलमानों को साधने की कवायद में आज (शनिवार) कहा कि सबसे ज्यादा जुल्म मुसलमानों के साथ हो रहा है। मुलायम ने सपा के रजत जयंती समारोह में कहा, आज अगर सबसे ज्यादा जुल्म किसी पर हो रहा है तो वह मुसलमानों के साथ हो रहा है। इस सरकार (सपा सरकार) में भी हो रहा है। मैं अखिलेश यादव से कहता हूं कि वह प्रशासन को आदेश देकर ऐसा होने से रोकें। उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा, शहीदों के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मुलायम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संकल्प लें कि ‘ना अन्याय सहेंगे और ना होने देंगे।’ उन्होंने अखिलेश सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि इस सरकार में बहुत अच्छे काम हुए लेकिन अभी बहुत काम करना है। सपा मुखिया ने कहा कि देश के किसानों और युवाओं के साथ मिलकर सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ना होगा। हमारी लड़ाई सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ है। मुलायम ने भूमि और अन्य संपतियों पर कब्जा करने की प्रवृत्ति को लेकर भी कार्यकर्ताओं को लताड़ लगायी। उन्होंने सवाल किया क्या सपा ने यही सोचकर सरकार बनायी थी कि यहां कब्जा हो जाए, वहां कब्जा हो जाए। जनता निराश हो रही है, तुम्हें (कार्यकर्ता) जनता के बारे में सोचना है।
- Details
सहारनपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी चुनाव 2017 का शंखनाद करते हुए कहा कि यूपी के चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। पिछले 15 वर्षों के अवरुद्ध विकास के लिए है। प्रदेश के विकास के लिए पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी पड़ेगी। अगर भाजपा की सरकार बनती है तो 5 साल में यूपी को अलग पहचान देंगे। अमित शाह ने आज (शनिवार) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरु की। अमित शाह ने यहां महाराज सिंह कालेज के ग्राउंड पर आयोजित परिवर्तन यात्रा रैली की जनसभा में सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा सपा-बसपा ने ने प्रदेश का विकास रोक दिया जबकि भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में विकास हुआ। यूपी में सड़कों का बुरा हाल है। जिनकी जिम्मेदारी विकास की है वे चाचा-भतीजे एक दूसरे से लड़ रहे हैं। अखिलेश अपना चेहरा विकास पुरुष का बनाना चाहते हैं। उन्होंने सवाल किये कि अखिलेश बतायें अफ़ज़ाल और मुख्तार सपा में हैं या नहीं? उन्होंने कहा कि मायावती कहती हैं कि बसपा का शासन आएगा तो अपराध पर लगाम लगेगी। लेकिन वे ये भूल गईं कि सबसे ज्यादा अपराध उन्हीं की सरकार में हुए। दलितों पर अत्याचार उन्हीं की सरकार में हुए। सबसे बड़ा घोटाला बसपा शासन में पुतले बनाने में हुआ। शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सैनिक की मौत पर वोट की राजनीति करने वालों को शर्म आनी चाहिए। वन रैंक वन पेंशन लागू करके नरेंद्र मोदी ने सैनिकों के खाते में पैसा दिया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- 'महाराष्ट्र में हिमाचल की आबादी जितने नए वोटर जोड़े गए': राहुल गांधी
- सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- 'राहुल गांधी विदेश में देश को नुकसान पहुंचाते हैं': विदेश मंत्री जयशंकर
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- 'मेक इन इंडिया' अच्छा आइडिया, सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल
- 'महाकुंभ में भगदड़' को लेकर संसद में हंगामा, बिरला ने जताई नाराज़गी
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
- विकसित भारत की दावा जुमला, ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
- आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- दिल्ली चुनाव: प्रचार खत्म, सभी दलों ने फूंकी जान, 5 फरवरी को वोटिंग
- वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन इलेवन से होगा क्राउड मैनेजमेंट
- महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को अभी तक नहीं दिए गए शव
- 'कुंभकरण 6 महीने जागता था, चुनाव आयोग जागता ही नहीं': केजरीवाल
- दिल्ली में 5 फरवरी को विकास का नया बसंत आने वाला है: पीएम मोदी
- चुनावी साल में बिहार को लेकर केंद्रीय आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं
- गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज