ताज़ा खबरें
दिल्ली चुनाव: सरकार ने 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश किया घोषित
गंगा में नहीं चलीं नावें, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, बंद रहेगा संचालन
आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया,पर सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल

सहारनपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी चुनाव 2017 का शंखनाद करते हुए कहा कि यूपी के चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। पिछले 15 वर्षों के अवरुद्ध विकास के लिए है। प्रदेश के विकास के लिए पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी पड़ेगी। अगर भाजपा की सरकार बनती है तो 5 साल में यूपी को अलग पहचान देंगे। अमित शाह ने आज (शनिवार) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरु की। अमित शाह ने यहां महाराज सिंह कालेज के ग्राउंड पर आयोजित परिवर्तन यात्रा रैली की जनसभा में सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा सपा-बसपा ने ने प्रदेश का विकास रोक दिया जबकि भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में विकास हुआ। यूपी में सड़कों का बुरा हाल है। जिनकी जिम्मेदारी विकास की है वे चाचा-भतीजे एक दूसरे से लड़ रहे हैं। अखिलेश अपना चेहरा विकास पुरुष का बनाना चाहते हैं। उन्होंने सवाल किये कि अखिलेश बतायें अफ़ज़ाल और मुख्तार सपा में हैं या नहीं? उन्होंने कहा कि मायावती कहती हैं कि बसपा का शासन आएगा तो अपराध पर लगाम लगेगी। लेकिन वे ये भूल गईं कि सबसे ज्यादा अपराध उन्हीं की सरकार में हुए। दलितों पर अत्याचार उन्हीं की सरकार में हुए। सबसे बड़ा घोटाला बसपा शासन में पुतले बनाने में हुआ। शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सैनिक की मौत पर वोट की राजनीति करने वालों को शर्म आनी चाहिए। वन रैंक वन पेंशन लागू करके नरेंद्र मोदी ने सैनिकों के खाते में पैसा दिया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित पलायन के मुद्दे को रोजगार से जोड़ते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो किसी को भी अपना गांव छोड़कर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपराधी जेल में होंगे और गांव-गांव तक रोजगार के अवसर होंगे। उन्होंने आह्वान किया प्रदेश में विकास के लिए भाजपा की सरकार बनानी होगी। नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने होंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार की नींव डालने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता दो तिहाई की नींव डालेगी। अमित शाह ने रैली में शामिल लोगों को हाथ उठाकर भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। अपना संबोधन उन्होंने भारत माता की जय के साथ समाप्त किया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख