- Details
लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने रजत जयंती समारोह के बहाने विभिन्न दलों (जनता परिवार) के नेताओं को एक मंच पर लाने के सपा के प्रयास को 'नाटक' करार देते हुए शनिवार को कहा कि सपा से तालमेल का मतलब सीधे भाजपा को मदद करना है। इसलिए बाकी दल इसे लेकर सचेत रहें। मायावती ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'सपा की भाजपा से अंदरूनी मिलीभगत है, इसलिए सपा भी भाजपा की तरह अलग-थलग पड़ गई है। ऐसे में सपा से तालमेल का मतलब है, सीधे भाजपा को मदद करना।अन्य दल इससे सचेत रहें।' उन्होंने बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले महागठबंधन बनाने और सपा के उससे अलग होने का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि वर्तमान सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में गुंडे, बदमाशों, भ्रष्ट लोगों, लूट खसोट करने वालों और अराजक तत्वों की फौज खड़ी कर सांप्रदायिकता और जंगलराज कायम नहीं किया होता और जातिवाद एवं क्षेत्रवाद से उपर उठकर ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ की तर्ज पर सरकार चलाई होती तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बेलगाम आपराधिक तत्वों का सहारा लेकर विकास यात्रा नहीं करनी पड़ती। मायावती ने कहा, '...तो सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को अपनी पार्टी की रजत जयंती के मौके पर दूसरी पार्टी के नेताओं को लखनऊ बुलाकर धर्मनिरपेक्ष होने का नाटक नहीं करना पड़ता।'
- Details
लखनऊ: राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने आज (शनिवार) कहा कि वह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने आये हैं और भाजपा को यहां से भगा देंगे। सपा के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने आये लालू ने कहा, ‘हम यहां सपा को मजबूत करने आये हैं। हमने बिहार में भाजपा को भगा दिया। जैसे शहर से गीदड़ भगाया जाता है, हम उत्तर प्रदेश से भी भाजपा को भगा देंगे।’ समारोह में आये पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौडा से जब महागठबंधन की संभावना के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब के चुनावों के बाद ऐसे हालात शायद पैदा हों। फिलहाल हम यहां सपा के आमंत्रण पर रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने आये हैं। जदयू नेता शरद यादव ने कहा कि सपा से पुराने रिश्ते हैं इसलिए यहां समारोह में हिस्सा लेने आये हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर अभी कोई बातचीत नहीं हुई है।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का कहना है कि देश की एकता बनी रहे। समाजवादियों ने हमेशा जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संपन्न होने के लिए नहीं बनाई। 25 साल में यूपी में चार बार सरकार बनाई। कुछ लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा तो सरकार नहीं बनेगी। हमारी लड़ाई सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ है। सपा मुखिया पार्टी के रजत जयंती समारोह के मौके पर शनिवार को जनेश्वर मिश्र पार्क में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संघर्षों से समाजवादी आंदोलन खड़ा किया। गांव-गांव जाकर समाजवादी विचारधारा का प्रचार किया। उन्होंने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया जी ने सत्ता के लिए संघर्ष नहीं किया। उन्होंने गरीबों और किसानों की लड़ाई लड़ी। सीमा पर शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए मुलायम ने कहा कि आज 21 करोड़ लोग भरपेट खाना नहीं खा पा रहे हैं। देश के लिए यह बहुत बड़ी चिंता की बात है। पड़ोसी और भूखे की मदद करें। देश में बेरोजगारी और महंगाई बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने कभी भेदभाव नहीं किया। महिलाओं का भी सम्मान किया। सपा सरकार की तारीफ करते हुए पार्टी मुखिया ने कहा कि अखिलेश ने बहुत काम किया है पर अभी और काम करना है। सपा की सरकार बनाने में सभी वर्गों के लोगों ने सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि लालू जी ने कर्पूरी जी के साथ संघर्ष किया। समाजवादियों के संघर्ष का जिक्र कर उन्होंने सपाइयों का हौसला बढ़ाया।
- Details
लखनऊ (जनादेश ब्यूरो): घमासान के बीच समाजवादी पार्टी आज (शनिवार) अपना रजत जयंती समारोह मनाने जा रही है। एशिया के सबसे बड़े मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मौके पर सपा लखनऊ में जोरदार समारोह कर अपनी ताकत का एहसास कराने की जुगत में लगी है। इस समारोह में जनता दल परिवार के दिग्गज नेता शामिल हुए। इन नेताओं के साथ सपा के कई लाख कार्यकर्ताओं का हुजुम नज़र आ रहा है । सपा के इस मंच पर जहां पुराने जनता दल परिवार के हिस्से रहे नेता शिरकत कर रहे हैं । वहीं सपा के अपने घर में चल रही रार के मद्देनज़र एकजुटता का इम्तिहान भी रजत जयंती समारोह के मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है। यहां से यूपी चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन की राह भी निकलने संभावना है। इस बड़े समारोह के लिए एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र सजकर तैयार किया गया है। कार्यकर्ताओं की भीड़ के जुटाने की जिम्मेदारी शिवपाल सिंह यादव पर है। इस कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव, शरद यादव और देवेगौड़ा,हरियाणा विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला, सांसद दुष्यन्त चौटाला मौजूद हैं । बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस समारोह का हिस्सा नहीं ले रहे हैं। गौरतलब है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के कहने पर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव गैर भाजपाई व गैरकांग्रेसी नेताओं को इस आयोजन में लाने की कवायद कई दिनों से कर रहे हैं। मुलायम की कोशिश है कि सभी समाजवादी पार्टियों को एक छतरी के नीचे लाया जाए और यूपी के चुनाव में भाजपा के खिलाफ मजबूत गठजोड़ पेश किया जाए।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- 'महाराष्ट्र में हिमाचल की आबादी जितने नए वोटर जोड़े गए': राहुल गांधी
- सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- 'राहुल गांधी विदेश में देश को नुकसान पहुंचाते हैं': विदेश मंत्री जयशंकर
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- 'मेक इन इंडिया' अच्छा आइडिया, सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल
- 'महाकुंभ में भगदड़' को लेकर संसद में हंगामा, बिरला ने जताई नाराज़गी
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
- विकसित भारत की दावा जुमला, ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
- आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- दिल्ली चुनाव: प्रचार खत्म, सभी दलों ने फूंकी जान, 5 फरवरी को वोटिंग
- वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन इलेवन से होगा क्राउड मैनेजमेंट
- महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को अभी तक नहीं दिए गए शव
- 'कुंभकरण 6 महीने जागता था, चुनाव आयोग जागता ही नहीं': केजरीवाल
- दिल्ली में 5 फरवरी को विकास का नया बसंत आने वाला है: पीएम मोदी
- चुनावी साल में बिहार को लेकर केंद्रीय आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं
- गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज