ताज़ा खबरें
दिल्ली चुनाव: सरकार ने 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश किया घोषित
गंगा में नहीं चलीं नावें, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, बंद रहेगा संचालन
आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया,पर सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुसलमानों को साधने की कवायद में आज (शनिवार) कहा कि सबसे ज्यादा जुल्म मुसलमानों के साथ हो रहा है। मुलायम ने सपा के रजत जयंती समारोह में कहा, आज अगर सबसे ज्यादा जुल्म किसी पर हो रहा है तो वह मुसलमानों के साथ हो रहा है। इस सरकार (सपा सरकार) में भी हो रहा है। मैं अखिलेश यादव से कहता हूं कि वह प्रशासन को आदेश देकर ऐसा होने से रोकें। उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा, शहीदों के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मुलायम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संकल्प लें कि ‘ना अन्याय सहेंगे और ना होने देंगे।’ उन्होंने अखिलेश सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि इस सरकार में बहुत अच्छे काम हुए लेकिन अभी बहुत काम करना है। सपा मुखिया ने कहा कि देश के किसानों और युवाओं के साथ मिलकर सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ना होगा। हमारी लड़ाई सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ है। मुलायम ने भूमि और अन्य संपतियों पर कब्जा करने की प्रवृत्ति को लेकर भी कार्यकर्ताओं को लताड़ लगायी। उन्होंने सवाल किया क्या सपा ने यही सोचकर सरकार बनायी थी कि यहां कब्जा हो जाए, वहां कब्जा हो जाए। जनता निराश हो रही है, तुम्हें (कार्यकर्ता) जनता के बारे में सोचना है।

उन्होंने कहा कि गैर बराबरी अमीर-गरीब और महिला-पुरुष के बीच है। सपा भेदभाव मिटाने के लिए समर्पित है। महिलाओं के हित के बारे में सोचना चाहिए। बहुत कुछ करना है। जो नारा देते हो, उसका पालन करो।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख