ताज़ा खबरें
एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन तय, साथ लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव
झारखंड में बीजेपी को झटका,पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी जेएमएम में शामिल
तहव्वुर राणा 18 दिनों की एनआईए कस्टडी में, एजेंसी करेगी पूछताछ

लखनऊ (जनादेश ब्यूरो): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि स्वतंत्रता आंदोलन से लोकतंत्र को ताकत मिली, लेकिन भाजपा सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। भाजपा साजिश के तहत लोकतांत्रिक संस्थाओं की प्रासंगिकता समाप्त कर रही है। देश आज संक्रमण के दौर में है। संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है। अखिलेश ने शनिवार को सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में कृषि की दुर्दशा है। भाजपा सरकार ने किसानों के साथ छल किया है। सपा किसानों के साथ है। उसकी खेत खलिहान बचाने की लड़ाई में सपा भी संघर्षरत है।

उन्होंने कहा, राष्ट्रपति के अभिभाषण में केंद्र सरकार की पांच ट्रिलियन डालर इकोनॉमी का उल्लेख क्यों नहीं है? यूपी सरकार ने एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की घोषणा की थी उसका क्या हुआ? अखिलेश ने कहा कि देश में कृषि की दुर्दशा है। भाजपा सरकार ने किसानों के साथ छल किया है।

उन्होंने कहा, न तो उनकी आय दुगनी हुई और नहीं उन्हें फसल की लागत का ड्योढ़ा दाम मिला है। आज किसान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। जनसामान्य को भी भाजपा ने धोखा दिया है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है। उसकी खेत खलिहान बचाने की लड़ाई में समाजवादी पार्टी भी संघर्षरत है। 

यादव ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे एकजुटता के साथ इस बार सन्2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में 90 प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लें। इसके लिए अभी से बूथ स्तर तक पूरी तैयारी करें। भाजपा की साजिशों के प्रति सावधान रहें और जनता के बीच जाकर समाजवादी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करें।

अखिलेश के निर्देश पर सरोजिनी नायडू जयंती एवं राष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों के सपा कार्यालयों में महिलाओं की सुरक्षा, मान सम्मान, बेरोजगारी, शैक्षिक क्षेत्र की समस्याओं के साथ अन्य मुद्दों पर ‘समाजवादी महिला घेरा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख