ताज़ा खबरें

लखनऊ: केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की असफलता और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रात को 9:00 बजे मोमबत्ती जलाकर विरोध जताया। देश में बढ़ती बेरोजगारी एवं महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में दोनों पार्टियों ने संयुक्त रूप से केंद्र व प्रदेश सरकार की आलोचना की।

कार्यकर्ताओं और नेताओं का कहना था कि केंद्र सरकार तमाम विभागों में निजीकरण करने की फिराक में है। उसे नौजवानों और किसानों की चिंता नहीं है। हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा किया गया था लेकिन आलम यह है कि जिन भर्तियों के लिए परीक्षा हुए उनके नतीजे नहीं आ रहे। फॉर्म भरवाया गया लेकिन परीक्षा कब होगी, किसी को नहीं पता।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवाओं से इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए अपील की थी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस पहल का समर्थन किया था।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी लगातार बेरोजगारी के मुद्दे को उठा रहे हैं। इसके साथ ही वे कोरोना लॉकडाउन के कारण बनी स्थिति के लिए सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख