ताज़ा खबरें
औरंगजेब कब्र विवाद पर नागपुर में दो गुटों के बीच पथराव और आगजनी
तेलंगाना में ओबीसी समुदाय को मिलेगा 42 फीसद आरक्षण: सीएम रेड्डी
अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाला पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घण्टे में 91,020 सैम्पल टेस्ट किए गए हैं। इस तरह प्रदेश में अब तक 32  लाख 9 हज़ार 587 टेस्ट किए गए हैं। प्रदेश में 4197 केस पॉजिटिव पाए गए। इस समय 47,878 एक्टिव केस हैं। इनमें होम आईसोलेशन में इस वक़्त 19,635 हैं। 1500 लोग प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं । अब तक 32,774 लोग होम आईसोलेशन की सुविधा ले चुके हैं। यह लोग लक्षणविहीन हैं, 10 दिन में इन्हें रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज  कर दिया जाता है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि होम आईसोलेशन का प्रोटोकॉल है।  रैपिड रिस्पॉन्स टीम होमआइलोशन वाले मरीज के घर जाती है। होम आइसोलेशन पर रहने वाले मरीज के घर की जांच करती है। इस बात की जांच करती है कि होम आइसोलेशन के लिए घर की क्या व्यवस्था है। इसके साथ ही यह भी जांच करती है कि  संक्रमित मरीज होम आईसोलेशन के योग्य है कि नहीं। टीम सावधानी बरतने के बारे में भी बताती है। परिजनों को संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें दवा देती है। 

 आज कोरोना आंकड़ा

सोमवार को कोरोना संक्रमित मरीज-                        4197                 

अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीज-                    126806

सोमवार को हुई मौतें-                                    51

अब तक कुल मौतें-                                    2120

सोमवार को डिस्चार्ज मरीज-                              4074

कुल डिस्चार्ज मरीज-                                   76724

कुल सक्रिय मामले-                                    47858

किस ज़िले में​ कितने मिले संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को लखनऊ में 629, कानपुर में 269, नोएडा 71, गाजियाबाद 58, वाराणसी 148, प्रयागराज 223, 197, गोरखपुर 255, झांसी 35, जौनपुर 46, मेरठ 46, मुरादाबाद 66, बलिया 60, अलीगढ़ 104, आगरा 39, देवरिया 65, आजमगढ़ 47, गाजीपुर 63, अयोध्या 36, बाराबंकी 79, शाहजहांपुर 81, रामपुर 37, सहारनपुर 78, बुलंदशहर 21, हरदोई 15, हापुड़ 08, संतकबीर नगर 20, कुशीनगर 87, चंदौली 27, सुल्तानपुर 161, महाराजगंज 57, सिद्धार्थ नगर 52, मथुरा 35, पीलीभीत 64, बस्ती 50, गोंडा 26, उन्नाव 24, संभल 13, कन्नौज 18, बहराइच 70, मिर्जापुर 40, मुजफ्फर नगर 13, इटावा 18, सोनभद्र 55, बिजनौर 09, मैनपुरी 15, फिरोजाबाद 28, अमरोहा 22, सीतापुर 54, प्रतापगढ़ 29, लखीमपुर खीरी 38, रायबरेली 22, जालौन 19, फतेहपुर 28, मऊ 19, भदोही 06, बागपत 11, अमेठी 21, बदायूं 18, फर्रुखाबाद 19, औरैया 17, शामली 27, ललितपुर 23, कासगंज 05, एटा 29, कानपुर देहात 24, कौशांबी 18, बलरामपुर 19, आंबेडकर नगर 10, हमीरपुर 12, बांदा 04, हाथरस 13, महोबा 04, चित्रकूट 03 और श्रावस्ती में 24 मरीज मिले हैं। इसके अलावा सोमवार को 51 मरीजों की मौत हुई है।

 

 

 

 

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख