ताज़ा खबरें
संभल:जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई का काम शुरू, कमेटी के लोग मौजूद

नई दिल्ली: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने वाले पत्रकार को सोमवार रात बदमाशों ने गोली मारी दी थी, जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे पत्रकार विक्रम जोशी की बुधवार सुबह मौत हो गई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर दुखना प्रकट करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वादा था राम राज का, दे दिया गुंडाराज। राहुल गांधी ने बुधवार को अपने ट्वीट में लिखा- "अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या कर दी गयी। शोकग्रस्त परिवार को मेरी सांत्वना। वादा था राम राज का, दे दिया गुंडाराज।"

इससे पहले, कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा, "गाजियाबाद एनसीआर में है। यहां कानून व्यवस्था का ये आलम है, तो आप पूरे यूपी में कानून व्यवस्था के हाल का अंदाजा लगा लीजिए। एक पत्रकार को इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि उन्होंने भांजी के साथ छेड़छाड़ की तहरीर पुलिस में दी थी। इस जंगलराज में कोई भी आमजन खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा?

दरअसल, गाज़ियाबाद में पत्रकार ने अपनी भांजी के छेड़ने की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने ना उसमें कार्रवाई की और ना ही किसी की गिरफ्तारी की। इसके बाद तहरीर देने से नाराज़ बदमाशों ने सोमवार की देर रात पत्रकार को गोली मार दी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख