ताज़ा खबरें
संभल:जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई का काम शुरू, कमेटी के लोग मौजूद
पश्चिम बंगाल: बीरभूम में होली पर झड़प के बाद तनाव, इंटरनेट बंद
बिहार में अररिया के बाद अब मुंगेर में भी पुलिस अधिकारी की हत्या

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बड़ा हादसा हुआ है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। जिनमें से कई की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कन्नौज जिले के सौरिख थाने के सकरावा इलाके की है।

सुबह करीब पांच बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे कट 148 पर बिहार से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार सवारियों से भरी प्राइवेट डबल डेकर बस ने सड़क किनारे खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार एक्सप्रेसवे के नीचे खाई में जा गिरी। बस भी सड़क से उतर कर नीचे पहुंच गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। कई यात्रियों की हालत गंभीर है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।  हादसे की सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है।

वहीं, हादसे में मारे गए लोगों के शवों को पुलिस कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख