लखनऊ: सिविल अस्पताल की आईसीयू में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को भर्ती कराया गया है। गुरुवार सुबह सत्र के दौरान चक्कर आने पर उन्हें अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। दोपहर करीब ढाई बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल आकर उनकी सेहत का हाल लिया। डॉक्टरों के मुताबिक अब विधानसभा अध्यक्ष की सेहत में सुधार है।
डॉक्टरों की टीम ने किया इलाज
विधानसभा अध्यक्ष को अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे, वरिष्ठ जनरल फिजीशियन डॉ. आरके पोरवाल, ईएनटी सर्जन डॉ. पंकज श्रीवास्तव, आर्थोपेडिक सर्जन समेत अन्य डॉक्टरों की टीम ने देखा। उनकी खून की जांचे कराई गई। ईसीजी कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक जांच रिपोर्ट सामान्य आई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह उन्हें देखने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने करीब 10-15 मिनट तक रूके। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से विधानसभा अध्यक्ष की सेहत के बारे में जानकारी ली।
सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री को पूरे इलाज और स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चक्कर आने की शिकायत पर लाया गया। उन्हें स्पॉन्न्डलाइटिस की समस्या है।