लखनऊ: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ को भंग करने के फैसले पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार खुद चुनकर आई है, पर समझ नहीं आता कि वो छात्रों के चुनाव से क्यों भय खा रही है। इसे उन्होंने सरासर तानाशाही करार दिया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ को भंग करने के खिलाफ आवाज उठाने के मामले में एनएसयूआई के छात्र संघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। उन्हें ब्लैक लिस्ट भी कर दिया गया है।
प्रियंका ने इस मामले पर ट्वीट करके कहा, भाजपा सरकार तो खुद चुनकर आई है। लेकिन, छात्रों के चुनाव और उनकी आवाज से इतनी डरती क्यों है। यह तानाशाही नहीं तो क्या है।