ताज़ा खबरें
चमोली ग्लेशियर हादसा: 55 में 47 मजदूर बचाए गए, 8 अब भी फंसे

लखनऊ: सीएम योगी अयोध्या पहुंच चुके हैं। यहां योगी ने तुलसी स्मारक भवन में म्यूजियम का अवलोकन किया हैं। उसके बाद योगी ने भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पहले, राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक सीएम भारतीय डाक विभाग के कोदंड प्रतिमा पर विशेष कवर आवरण को जारी करेंगे। इसके अलावा संस्थान की कैरेबियन देशों की रामलीला यात्रा, अयोध्या की पुरातात्विक रिपोर्ट, थारुओं की कला एवं संस्कृति और अवध की लोक चित्रकला पुस्तक का लोकार्पण करेंगे। मूर्तिकारों, चित्रकारों व सहित्यकारों को सम्मानित भी करेंगे।

ईराक व हांडुरास के राजदूत से दी गई राम की विश्व यात्रा संबंधी अभिलेखों के फोल्डर उन्हें भेंट किए जाएंगे। मुख्यमंत्री अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। राम की पैड़ी, निर्माणाधीन भजन स्थल, अयोध्या बस स्टेशन व गुप्तार घाट के सौंदर्यीकरण की जानकारी लेंगे। धर्मार्थ कार्य विभाग वहां भजन संध्या स्थल का निर्माण करा रहा है। इसे बनाने की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को दी गई है। पर्यटन विभाग स्वदेश दर्शन योजना में रामायण सर्किट परियोजना का काम करा रहा है।

इसमें अयोध्या में बस स्टैंड साकेत पेट्रो पंप के पास बनाया जा रहा है। इसके अलावा गुप्तार घाट का सौंदर्यीकरण भी कराया जा रहा है। इस परियोजना की लंबाई 800 मीटर है। अयोध्या में राम की पैड़ी पर सरयू के अविरल जल के बेहतर प्रवाह के लिए सिंचाई विभाग रीमाडलिंग परियोजना पर काम कर रहा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख