ताज़ा खबरें
चमोली ग्लेशियर हादसा: 55 में 47 मजदूर बचाए गए, 8 अब भी फंसे
उत्तराखंड के माणा में बर्फ में दबे 32 लोगों को बचाया, अभी 25 लापता
आतिशी ने विपक्षी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई पर अध्यक्ष को लिखा पत्र

बरेली (उप्र): उत्तर प्रदेश के बरेली में क्योलडिया थानाक्षेत्र के करूआ साहबगंज में बृहस्पतिवार को भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि बहन के पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बरेली के एसपी देहात संसार ने बताया कि नरगिस उर्फ मोहिनी (19) का पड़ोसी राम किशोर बरेठा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ अप्रैल 2018 में कोर्ट मैरिज कर ली थी। कुछ दिन बाद पति-पत्नी गांव में ही आकर रहने लगे।

एसपी देहात संसार ने बताया कि नरगिस से नाराज गुलशेर ने बृहस्पतिवार को दोनों को मारने के इरादे से फायरिंग कर दी। नरगिस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राम किशोर घायल हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी गुलशेर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वह फिलहाल फरार है। राम किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख