ताज़ा खबरें
चमोली ग्लेशियर हादसा: 55 में 47 मजदूर बचाए गए, 8 अब भी फंसे
उत्तराखंड के माणा में बर्फ में दबे 32 लोगों को बचाया, अभी 25 लापता
आतिशी ने विपक्षी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई पर अध्यक्ष को लिखा पत्र
असम चुनाव में कांग्रेस वोटर लिस्ट में बदलावों पर रखेगी पैनी नज़र

लखनऊ: यूपी के अमेठी में शनिवार रात दुस्‍साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां के जामो पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह घर के बाहर सो रहे थे तभी अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्‍या कर दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। घायल सुरेंद्र सिंह को लखनऊ के ट्रामा सेंटर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, रास्‍ते में ही उन्‍होंने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अमेठी के एसपी ने बताया कि सुरेंद्र सिंह की सुबत 3 बजे गोली मारकर हत्या की गई है। हमने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक पुराने विवाद या राजनीतिक विवाद के कारण हो सकता है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप और तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी तक घटना का कोई सुराग नहीं लग सका है।

सुरेंद्र सिंह अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के बेहद करीबी माने जाते हैं। उनके गांव भरे हो बरौलिया को ही पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर ने गोद लिया था। लोकसभा चुनाव 2019 में उन्‍होंने स्‍मृति ईरानी के समर्थन में जोरशोर से प्रचार किया था। भाजपा नेता स्‍मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव 2019 अमेठी में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके वहां गांधी परिवार का किला ढहाया है। उन्‍होंने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को बड़े अंतर से चुनाव हराया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख