ताज़ा खबरें
'दिल्ली हुई आप-दा मुक्त, विकास-विजन-विश्वास की जीत': पीएम मोदी
आप सत्ता से हुई बेदखल, बीजेपी ने 27 साल बाद जीता दिल्ली चुनाव
पूर्व सीएम केजरीवाल ने हार स्वीकारी, जीत के लिए बीजेपी को दी बधाई
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार पूरे विपक्ष के लिए झटका:योगेंद्र यादव
मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने 61,710 मतों से जीत का परचम लहराया

ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जेवर के पास एक मुठभेड़ के बाद 4 आरोपियों को पकड़कर जेवर गैंगरेप और हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। इनमें से एक आरोपी को गोली लगी है। उसे दिल्ली के गुरू तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुठभेड़ में करीब 25 राउंड फायरिंग हुई। पकड़े गए आरोपियों के नाम राजू, राकेश, जय सिंह और दीपक है। आरोपियों को पकड़ते ही पुलिस उनको लेकर हरियाणा चली गई। आरोपी हरियाणा और राजस्थान के बताए जा रहे हैं। हरियाणा में पुलिस लूटे हुए सामान को रिकवर करने के लिए ले गई है। दो आरोपी फरार हो गए। सभी आरोपी बावरिया गिरोह के बताए जा रहे हैं। 24 मई की रात ग्रेटर नोएडा में जेवर के पास बुलंदशहर रोड पर कुछ हथियारबंद बदमाशों ने कार से जा रहे दो परिवारों की चार महिला सदस्यों के साथ गैंग रेप किया था। कार पर कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें चार महिलाएं थीं। इन लोगों से लूटपाट की गई थी। लूटपाट और रेप का विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के मुखिया की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस वारदात ने योगी आदित्यनाथ सरकार को यूपी की खराब कानून व्यवस्था के लिए सवालों के सामने खड़ा कर दिया था।

गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी लव कुमार ने बताया कि हम लोगों ने जेवर गैंग रेप केस को अंजाम देने वाले गिरोह की पहचान कर ली थी। यह बावरिया गिरोह है, जो एक जगह नहीं ठहरता है। शनिवार की देर करीब 2 बजे हमें जानकारी मिली कि बावरिया गिरोह जेवर क्षेत्र में आया है। फिर किसी वारदात को अंजाम देगा। हमने पर्याप्त फ़ोर्स लगाकर गिरोह की घेराबंदी की। यमुना एक्सप्रेस वे का पास इन लोगों को घेर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि खुद को फंसता देखकर बदमाशों ने गोलियां दागी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और इन्हें हथियार डालने के लिए मजबूर किया। एक बदमाश को गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। 2 बदमाश रात का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए। उनकी तलाश के लिए कॉम्बिंग चल रही है। जल्दी गिरफ़्तारी हो जाएगी। बाकी 3 आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनके नाम राजू, राकेश, दीपक और जय सिंह हैं। सभी बावरिया हैं। इस जघन्य वारदात को अंजाम देकर यह गिरोह हरियाणा भागा। जब इन लोगों ने मीडिया में मामला तूल पकड़ता देखा तो राजस्थान फरार हो गए। अब जब करीब 2 महीने बीत गए तो इन्हें लगा कि मामला ठंडा पड़ गया है लेकिन पुलिस लगातार इनका पीछा कर रही थी। इन अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 50 हजार रुपये का ईनाम मिलेगा। मेरठ के अपर पुलिस महानिदेशक ने ईनाम की घोषणा की है। पुलिस पता लगा रही है कि इन लोगों ने और कौन सी वारदातों को अंजाम दिया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को आज अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा। उसके बाद बाकी तथ्य सामने आएंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख