ताज़ा खबरें
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60.44 फीसदी मतदान, आठ को आएंगे नतीजे
गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

झांसी: बसपा प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘उत्तर प्रदेश का गोद लिया बेटा’ संबंधी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए शनिवार को दावा किया कि जनता अब ‘प्रदेश की बेटी’ को जिताने का मन बना चुकी है। मायावती ने यहां एक चुनावी सभा में कहा, ‘उत्तर प्रदेश की जनता ने गोद लिये बेटे को नहीं बल्कि प्रदेश की बेटी को जिताने का मन बना लिया है।’ उन्होंने कहा कि मोदी के पौने तीन साल के शासनकाल में देश और प्रदेश की जनता त्रस्त हो गयी है। साथ ही मोदी पर काले धन के नाम पर जनता को परेशान करने का आरोप मढते हुए सवाल किया कि अब प्रधानमंत्री बताये कि कितना काला धन देश में आया। सपा मुखिया एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश की बदतर कानून व्यवस्था का दोषी माना। मुलायम सिंह यादव के पुत्रमोह से ग्रस्त होने की दलील दी तो ये भी कहा कि उन्होंने भाई शिवपाल का अपमान किया है। उन्होंने दावा किया, ‘‘शिवपाल भी अंदर ही अंदर सपा का वोट काट रहे हैं।’’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख