ताज़ा खबरें
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60.44 फीसदी मतदान, आठ को आएंगे नतीजे
गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

बांदा:  मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को बांदा में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिना नाम लिए प्रहार किए। उन्होंने कहा कि बनारस में कह रहे थे कि गंगा मईया ने बुलाया है। अब कह रहे हैं कि यूपी ने गोद ले लिया। अगर यूपी ने इन्हें गोद ले लिया है तो बताओ हम लोग क्‍या करें। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि अगर उन्होंने कोई काम किया है तो जनता के सामने बताएं कि कौन सा काम किया है। पहले रेडियो, अब टीवी पर मन की बात सुनाने लगे हैं फिर भी लोगों के समझ में नहीं आई। मन की बात बहुत हो गई है अब काम की बात करनी चाहिए। सीएम अखिलेश ने कहा कि भाजपा की सरकार जहां-जहां है, वहां-वहां कानून व्यवस्था सबसे ज्यादा खराब है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग धोखा देकर सरकार बनाना चाहते हैं। कभी कभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के समय कोई काम नहीं हुआ, जबकि देश की बेहतरीन सड़क किसी अन्य प्रदेश में नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में है। जब लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कराया गया था तो देश के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमान उस पर उतारे गये थे। अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि जिस दिन से सपा और कांग्रेस का गठबंधन हुआ है, विरोधी दलों को समझ नहीं आ रहा कि रास्ता किधर निकलेगा। उन्होंने कहा, ‘जबसे कांग्रेस (हमारे) साथ आयी है, इन्हें (विरोधी दल) समझ नहीं आ रहा है कि रास्ता किधर निकलेगा। ये लोग कांग्रेस और सपा पर ही बोल रहे हैं अन्य किसी पर नहीं।

’उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, ‘कम से कम चुनाव के समय तुलना कीजिए। ये तुलना का समय है।’साथ ही सपा सरकार के कार्यकाल में हासिल उपलब्धियां गिनायीं। भाजपा के साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी हमला किया,‘एक दूसरा दल और है। पत्थरों वाली सरकार सुना है। उनकी भी भाषा बदल गयी है। कहने लगी हैं कि अबकी सरकार बनी तो ना मूर्ति और ना ही स्मारक बनाएंगे बल्कि विकास करेंगे।’उन्होंने कहा, ‘कौन भरोसा करेगा इन पर। कहती हैं कि हम विपक्ष में बैठ जाएंगे। भाजपा से मिलकर कई बार ये लोग रक्षाबंधन मना चुके हैं। हो सकता है हमारी बुआ बाद में उनसे मिल जाएं।’ अखिलेश ने गरीब, किसान, महिलाओं, युवाओं, अल्पसंख्यकों के लिए अपनी सरकार की ओर से किये गये कार्यों तथा सपा के घोषणापत्र के आलोक में आगे किये जाने वाले कार्यों की चर्चा की।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख