ताज़ा खबरें
गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

लखीमपुर खीरी: यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लखीमपुर खीरी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2014 में जब समाजावादी का सूपड़ा साफ हो गया तो अब गठबंधन की जुगत में लग गए और परिवार भी बिखर गया। अब सपा कांग्रेस की शरण में बैठ गई। जिन राम मनोहर लोहिया जीवनभर कांग्रेस के खिलाफ लड़ते रहे उन्हें आज सपा ने अपमानित किया है। सिर्फ कुर्सी के मोह में सपा कांग्रेस की गोद में बैठ गई है। पहले चरण के मतदान पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'प्रथम चरण में करारा मतदान हुआ है। विकट मतदान हुआ है। पहले चरण के रुख़ ने साफ-साफ बता दिया है कि कितने भी गठबंधन हो जाए सपा बच नहीं पाएगी। जब उन्हें पता चला कि प्रथम चरण में ऐसा हुआ तो उन्हें तीसरा घोषणापत्र जारी करना पड़ा। नए मुद्दे तलाशे जा रहे हैं। आपातकाल के दौरान श्रीमती गांधी ने 20 मुद्दे उठाए थे और एक भी सीट नहीं मिली थी। अब ये 10 मुद्दे लेकर आए हैं तब भी कुछ नहीं होगा। उन्हें अब कोई आशा नजर नहीं आ रही है।' पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में पांच साल से अखिलेश यादव की सरकार है। उन्हें अब पांच साल काम का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव को चुनौती पेश करते हुए कहा कि 'मैं यहीं से लखनऊ जाने को तैयार हूं। वह भी आएं। दोनों टिकट लेकर वहां जाएंगे।' उन्होंने मेट्रो प्रोजेक्ट की बात करते हुए कहा कि लोगों को मूर्ख बनाया गया है। आज भी मेट्रो ट्रेन नहीं है। केवल फीता काटा गया है।

यही नहीं पीएम मोदी ने मेदांता अस्पताल का नाम लेते हुए कहा कि उस जगह का उद्घाटन किया गया है लेकिन वहां पर बीपी भी चेक नहीं होता है। वहां कोई डॉक्टर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि माताएं बहनें घर के बाहर चेन पहनने से डरती हैं। चेन छीनने का डर रहता है। गुंडागर्दी है. राज्य में बिल्कुल भी कानून व्यवस्था नहीं है। यूपी में हर दिन 20 बलात्कार की घटनाएं होती हैं। हर दिन यहां पर 17 तक हत्याएं होती हैं। हर हत्या के पीछे राजनीति की बू आती है। पूरा यूपी जानता है कि जेलों में बंद लोग बाहर गैंग चलाते हैं। जेल से इशारे पर लोगों की हत्या हो जाती है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख