ताज़ा खबरें
गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की पहले दो चरणों की 140 सीटों में से 90 से अधिक सीटें जीतने का भरोसा जताते हुए आज यहां कहा कि इन दो चरणों में भाजपा का मुकाबला बसपा से रहा। शाह ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया, जहां तक पहले चरण में मतदाताओं के रुझान की बात है तो भाजपा 50 से अधिक सीटे जीत रही हैं। पहले दो चरणों में भाजपा को 90 से अधिक सीटें मिलने वाली हैं। इन दो चरणों में मुख्य मुकाबला बसपा से रहा जबकि आगे के चरणों में मुकाबला सपा से रहने वाला है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के संकल्पपत्र में घोषित मुद्दे मसलन लघु और सीमांत किसानों की फसली ऋण माफी, शून्य ब्याज पर कर्ज, एन्टी रोमियो दल का गठन और महिलाओं, नौजवानों और आम जन से जुड़े तमाम घोषणाएं जनता को पसन्द आई है। सपा कांग्रेस गठबंधन को अपवित्र करार देते हुए शाह ने कहा कि यदि सपा को लोहिया के विचारों का ख्याल रहता तो वह कांग्रेस से समझौता नहीं करती। शाह ने कहा कि यह उन लोगों का गठबंधन है जिन्होंने भ्रष्ट सरकारें चलाई। इस सरकार में यूपी बेहाल रहा और दंगों, बलात्कारों और हत्याओं की घटनाओं में बेतहाशा बढोत्तरी हुई है। जाति और मजहब के नाम पर तुष्टीकरण के कारण लोगों को पीड़ा हुई और विकास के मामले में सपा सरकार बुरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस गठबंधन दोनों की गलतियों पर पदार् डालने की कोशिश है। मगर चुनाव में उसकी पोल खुलने वाली है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख