ताज़ा खबरें
गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए प्रथम चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 15 जिलों की 73 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का शोर आज शाम समाप्त हो गया। इन सीटों के लिए 11 फरवरी को मतदान होना है और मुस्लिम बहुल इस इलाके में ही लगभग तीन साल पहले दंगों का दंश झेल चुके मुजफ्फरनगर और शामली जैसे इलाके शामिल हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं में चले तीखे व्यंग्य वाणों और आरोपों के बावजूद आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा प्रचार अभियान अंतत: खून के छींटे भी पडे और तीन जाने भी गयीं। वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में इस चरण की 73 में से भाजपा को केवल 11 सीटें मिली थी। मगर दो साल बाद 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में इस पार्टी ने इस अंचल की सभी लोकसभा सीटों पर अपना परचम फहराया था। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपने सहयोगी अपना दल के साथ प्रदेश की 80 में से 73 सीटें जीती थी। पिछले विधानसभा चुनाव में इस अंचल में सपा, बसपा ने 24-24 सीटें जीतकर शानदार कामयाबी हासिल की थी और अजित सिंह के राष्ट्रीय लोकदल को 9 तथा कांग्रेस को पांच सीट मिली थी। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में मिली कामयाबी को विधानसभा में भी दोहराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में जोरदार प्रचार अभियान चलाया तथा सपा, बसपा और कांग्रेस पर जोरदार हमले किये।

पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज जिलों में मतदान होना है। इस चरण में 73 सीटों के लिए कुल 2.57 करोड़ लोगों को मताधिकार प्राप्त है जिनमें 1.17 करोड़ महिलाएं हैं। युवा वर्ग में 18 से 19 साल के बीच के मतदाताओं की संख्या भी 24 लाख से ऊपर है। तीखे और धारदार आरोपों के बावजूद आमतौर पर शांतिपूर्ण रहे प्रचार अभियान में खून के छींटे भी उडे। हाथरस में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच बुधवार को हुए संघर्ष में एक युवक की मौत हो गयी। वहीं, बुलन्दशहर के खुर्जा में चुनावी लाभ के लिये राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी ने अपने भाई समेत दो लोगों की हत्या करवा दी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख