ताज़ा खबरें
गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

उन्नाव: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि अच्छे दिन के नाम पर केंद्र की भाजपा सरकार ने सबका वोट लिया और धोखा दिया। अच्छे दिन वालों ने कोई एक काम भी अच्छा नहीं किया है। यहाँ जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, शोषित, पीड़ित, जवानों का दम भरने वाली इस सरकार ने बजट में भी लोगों को सिर्फ छला है। नोटबंदी ने गरीबों को तोड़कर रख दिया है। लोगों को मेहनत का पैसा बैंक में जमा करना पड़ा। सैकड़ों लोग रुपए निकालने के लिए बैंकों के बाहर लाइन में मर गए। एक महिला ने इसी लाइन में बच्चे का जन्म दिया। बैंक वालों ने उसका नाम खजांची रख दिया। मैंने उसके परिजनों को बुलाकर 2 लाख रुपए दिए, कम से कम छोटा खजांची तो बन जाए। सपा सरकार ने 55 लाख महिलाअों को समाजवादी पेंशन दी इसबार यह सुविधा 1 करोड़ महिलाअों को मिलेगी। इसके साथ ही किसानों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। भाजपा के लोग कैशलेस की बात कर रहे हैं, हमारे लोग तो अभी मोबाइल सीख रहे हैं। पुरवा विधानसभा ने हमेशा समाजवादियों की सरकार बनाई है। भीड़ ने विधायक को मंत्री बनाने की बात कही तो सीएम ने कहा अाप सरकार बनाइए, सम्मान देने का काम हमारा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख