ताज़ा खबरें
बंगाल: मुर्शिदाबाद हिंसा में तीन की मौत, 110 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
'यह सेना वेना सब नकली है, यह सब बीजेपी वाले हैं': अखिलेश यादव
नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों पर कब्जा लेने के लिए ईडी ने भेजे नोटिस
जम्मू में मुठभेड़ में सेना के जेसीओ शहीद, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

जम्मू: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार (26 अगस्त) को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 44 प्रत्याशियों को अलग-अलग सीटों से टिकट दिए गए थे। हालांकि, बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के महज 2 घंटे के भीतर ही उसे वापस ले लिया गया है। पार्टी अब इस लिस्ट में सुधार और बदलाव करने वाली है, जिसके बाद नए सिरे से प्रत्याशियों की सूची को सार्वजनिक किया जाएगा। पहले चरण के 15, दूसरे चरण के दस और तीसरे चरण के 19 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी।

दोनों पूर्व उपमुख्यमंत्रियों को नहीं दिया था टिकट

पहली लिस्ट में पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह को टिकट नहीं दिया गया था। 2014 में निर्मल सिंह ने बिलावर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। इनके साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता को भी टिकट नहीं मिला था। बताया जा रहा है कि उनका नाम अगली सूची में हो सकता है। इस सूची में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना का भी नाम नहीं था।

पहले चरण के प्रत्याशी

इंजीनियर सैयद शौकत गयूर पांपोर से, अर्शीद भट राजपोरा से, जावेद अहमद कादरी शोपियां से, मोहम्मद रफीक वानी अनंतनाग पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। एडवोकेट सैयद वजाहत अनंतनाग से, शगुन परिहार किश्तवाड़ और गजय सिंह राणा डोडा से चुनाव लड़ेंगे। श्रीगुफवाड़ा बिजबेहरा से सोफी यूसुफ, शानगुस अनंतनाग से वीर सराफ चुनाव मैदान में होंगे।

इंदरवल से तारिक कीन, पाडेर नागसेनी सीट से सुनील शर्मा, भदरवाह से दिलीप सिंह परिवार चुनाव मैदान में होंगे। बनिहाल से सलीम भट्ट, रामबन से राकेश ठाकुर और डोडा पश्चिम से शक्ति राज परिहार शामिल हैं।

दूसरे चरण के उम्मीदवार

हब्बाकदल सीट से अशोक भट्ट, गुलाबगढ़ (अजजा) विधानसभा सीट से मोहम्मद अकरम चौधरी, रियासी सीट से कुलदीप राज दुबे, माता वैष्णो देवी से रोहित दुबे, कालाकोट-सुंदरबनी से ठाकुर रणधीर सिंह, बुधल (अजजा) सीट से चौधरी जुल्फीकर आली, थन्नामंडी (अजजा) सीट से मोहम्मद इकबाल मलिक को टिकट मिला है। सुरनकोटे (अजजा) सीट से सैयद मुश्ताक अहमद बुखारी, पुंछ हवेली सीट से चौधरी अब्दुल गनी, मेंढर (अजजा) मुर्तजा खान मैदान में होंगे।

तीसरा चरण के उम्मीदवार

ऊधमपुर पश्चिम सीट पर पवन गुप्ता, चिनानी विधानसभा क्षेत्र से बलवंत सिंह मनकोटिया, रामनगर (अजा) सीट से सुनील भारद्वाज, बनी से जीवन लाल मैदान में होंगे। बिलावर से सतीश शर्मा और बसोहली सीट से दर्शन सिंह चुनाव लड़ेंगे। जसरोटा सीट से राजीव जसरोटा , हीरनागर से विजय कुमार शर्मा, रामगढ़ (अजा) सीट से डॉ. देविंदर कुमार मणियाल, सांबा से सुरजीत सिंह सलाथिया को टिकट मिला है। विजयपुर से चंद्र प्रकाश गंगा, सुचेतगढ़ (अजा) से घारु राम भगत, आर.एस.पुरा-जम्मू दक्षिण से डॉ. नरिंदर सिंह रैना और जम्मू पूर्व युद्धवीर सेठी को भाजपा ने टिकट दिया है।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख