ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, जिसमें अब तक दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। यहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आज (शुक्रवार) सुबह कुपवाड़ा जिले के बेग मोहल्ला (राजवार्ड बाला) इलाके में एक घर की घेराबंदी की। सुरक्षाबलों ने जैसे ही उस घर में घुसने की कोशिश की, अंदर छिपे आतंकवादियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की गोलीबारी का जवाब दिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ अब भी जारी है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख