ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने राज्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित 80,000 करोड़ रुपये के पैकेज के क्रियान्वयन पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने पैकेज के क्रियान्वयन के लिए उठाए गए कदमों के बारे में गृह मंत्री को जानकारी दी। इस पैकेज में पांच बिंदुओं-मानवीय राहत, आपदा प्रबंधन, सामाजिक बुनियादी ढांचा, आर्थिक बुनियादी ढांचा और विकास पर खर्च- का उल्लेख है। जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन है। ऐसे में वोहरा प्रशासनिक प्रमुख हैं और राज्य के मामलों के लिए जिम्मेदार हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख