ताज़ा खबरें
अमेरिका ने 26% टैरिफ लगा दिया, लेकिन संसद में चर्चा नहीं हुई: खड़गे
राम रहीम को फिर मिली फरलो, इस बार 21 दिन सलाखों से रहेगा बाहर
भारत समेत कई देशों पर ट्रंप का नया टैरिफ लागू, चीन पर 104% शुल्क
देश में लागू हुआ नया वक्फ कानून, अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
देश में लागू हुआ वक्फ कानून, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
सरदार पटेल की विचारधारा आरएसएस के विचारों के विपरीत थी: खड़गे

लुधियाना: कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं के बीच रावण के सफेद पुतले को लेकर हुई झड़प में कम से कम 35 कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच कल रात सफेद रावण के पुतले को जलाने को लेकर झड़प हुई थी। यह झड़प चंडीगढ़ के वर्धमान चौक के नजदीक वाले मैदान में हुई। यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब कांग्रेस ने रावण का सफेद पुतला पंजाब में मादक पदार्थों के व्यापार के विरोध में प्रदर्शन स्वरूप जलाने के लिए तैयार किया। इस पुतले के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमत्री सुखबीर सिंह बादल की तस्वीरें भी जलाए जाने की तैयारी थी। पारंपरिक रूप से रावण का पुतला काले रंग में होता है। कांग्रेस के लुधियाना पश्चिमी विधानसभा के विधायक और विपक्ष के उपनेता भारत भूषण आशु ने कहा कि कांग्रेस के कम से कम 12 कार्यकर्ता इस झड़प में घायल हो गए हैं। आशु ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरप्रीत गोगी और रविंद्र गिल इस झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें निकटतम अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने रावण के पुतले को भी क्षति पहुंचाई।

कथित रूप से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस के शिकायत दर्ज नहीं करने के बाद कार्यकर्ताओं ने आज तड़के सुबह तक आयुक्त के आवास के बाहर धरना भी दिया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख