- Details
पुडुचेरी: मुख्यमंत्री वी नारायणसामी केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की सरकार में गृह, योजना और वित्त विभाग समेत अन्य विभाग अपने पास रखेंगे। नारायणसामी नीत कांग्रेस मंत्रिमंडल के शपथ लेने के दो दिन बाद मुख्य सचिव मनोज परीदा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि वह सामान्य प्रशासन, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, हिंदू धार्मिक संस्थान, बंदरगाह, विधि और उन शेष विषयों को भी देखेंगे जो किसी अन्य मंत्री को नहीं आवंटित किए गए हैं। उपराज्यपाल किरण बेदी ने मुख्यमंत्री से सलाह-मशविरा करने के बाद मंत्रियों के विभागों का आवंटन कर दिया। नारायणसामी को छह सदस्यीय कांग्रेस मंत्रिमंडल के मुखिया के तौर पर छह जून को शपथ दिलाई गई थी और बहुप्रतीक्षित विभागों के आवंटन की घोषणा कर दी गई।
- Details
पुंडुचेरी: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. नारायणसामी ने सोमवार को पुडुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उपराज्यपाल किरण बेदी ने नारायणसामी और पांच अन्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के अलावा ए. नमाशिवयम, मल्लादी कृष्ण राव मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राव ने तेलुगू और अन्य लोगों ने तमिल में शपथ ली। ये सभी इस केंद्र शासित प्रदेश के पूर्व मंत्री हैं। इससे पहले पुडुचेरी के मुख्य सचिव मनोज परीडा ने मुख्यमंत्री के रूप में नारायणसामी की नियुक्ति के संबंध में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा जारी अधिसूचना को पढ़ा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) महासचिव मुकुल वासनिक, एआईसीसी सचिव चिन्ना रेड्डी, डीएमके नेता के. स्टालिन शामिल हुए। नारायणसामी को 28 मई को 15 सदस्यीय कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था। पार्टी को द्रमुक के दो विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा की 30 सीटें हैं।
- Details
पुदुचेरी: कांग्रेस विधायक दल के नेता वी नारायणसामी को आज (सोमवार) पुदुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। नारायणसामी के साथ पांच कांग्रेसी विधायक भी मंत्रिपद की शपथ लेंगे। राज्य के सहायक निदेशक (सूचना एवं प्रचार) आई गणपति ने कहा कि जिन विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई जाएगी उनमें ए नमशिवायम, एम कृष्णा राव, शाहजहां, एम कंदासामी और आर कमलकन्नण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल किरण बेदी दोपहर 12:10 बजे समुद्र तट के नजदीक ‘गांधी थिडल’ में मंत्रियों के छह सदस्यीय टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। यूपीए-2 में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री रहे 69 वर्षीय नारायणसामी ने 16 मई को हुए विधानसभा चुनावों में चुनाव नहीं लड़ा और अब उन्हें एक उपचुनाव के जरिए विधानसभा की सदस्यता लेनी होगी। नारायणसामी ने 30 मई को राज निवास में बेदी से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने कांग्रेसी विधायकों और द्रमुक के विधायकों के समर्थन वाले पत्र भी बेदी के समक्ष प्रस्तुत किए।
- Details
पुडुचेरी: कांग्रेस के नेता वी नारायणसामी ने आज (सोमवार) पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी से मुलाकात की और केंद्र शासित प्रदेश में सरकार बनाने का दावा औपचारिक तौर पर पेश किया। उन्हें शनिवार को 15 सदस्यीय कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था। पार्टी के पास 30 सदस्यीय विधानसभा में द्रमुक के दो सदस्यों का समर्थन भी है। राजनिवास में बेदी से मुलाकात करने के बाद नारायणसामी ने कहा कि उन्होंने खुद को कांग्रेस विधायी दल का नेता चुने जाने पर उपराज्यपाल के समक्ष पत्र जमा करवाया और उनसे अनुरोध किया है कि वह उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि उन्होंने उपराज्यपाल को द्रमुक के समर्थन का पत्र भी सौंपा। नारायणसामी ने कल द्रमुक अध्यक्ष एम करूणानिधि से चेन्नई में बात की थी और सरकार गठन के लिए पार्टी का समर्थन पत्र हासिल किया था। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह पुडुचेरी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नमशिवायम के साथ शाम को नयी दिल्ली जाएंगे और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘जल्दी ही नई सरकार का गठन हो जाएगा।’’ उपराज्यपाल किरण बेदी ने मुलाकात के दौरान नारायणसामी को आज उनके जन्मदिन की बधाई भी दी। नारायणसामी :69: संप्रग सरकार के दूसरे शासनकाल में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री रहे हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






