ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पुडुचेरी: मुख्यमंत्री वी नारायणसामी केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की सरकार में गृह, योजना और वित्त विभाग समेत अन्य विभाग अपने पास रखेंगे। नारायणसामी नीत कांग्रेस मंत्रिमंडल के शपथ लेने के दो दिन बाद मुख्य सचिव मनोज परीदा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि वह सामान्य प्रशासन, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, हिंदू धार्मिक संस्थान, बंदरगाह, विधि और उन शेष विषयों को भी देखेंगे जो किसी अन्य मंत्री को नहीं आवंटित किए गए हैं। उपराज्यपाल किरण बेदी ने मुख्यमंत्री से सलाह-मशविरा करने के बाद मंत्रियों के विभागों का आवंटन कर दिया। नारायणसामी को छह सदस्यीय कांग्रेस मंत्रिमंडल के मुखिया के तौर पर छह जून को शपथ दिलाई गई थी और बहुप्रतीक्षित विभागों के आवंटन की घोषणा कर दी गई।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख