- Details
पुडुचेरी: पुडुचेरी में वी. नारायणसामी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार को 22 फरवरी को बहुमत साबित करने को कहा गया है। उप राज्यपाल तामिलिसाई सौंदर्यराजन ने नारायणासामी को सोमवार को बहुमत साबित करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि पुडुचेरी में सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी नंबर के संकट से जूझ रही है। माना जा रहा है कि चार कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद सीएम नारायणसामी की सरकार अल्पमत में आ गई है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इससे इंकार किया है।
किरण बेदी के हटाए जाने के बाद उप राज्यपाल का कार्यभार संभालने वाली तामिलिसाई सौंदर्यराजन ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए फ्लोर टेस्ट जरूरी है कि कांग्रेस सरकार बहुमत में है। 30 सदस्यों वाली पुडुचेरी विधानसभा में कांग्रेस के 15 विधायक थे, जबकि डीएमके के तीन और एक निर्दलीय का समर्थन भी उसे हासिल था। हालांकि चार कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद स्थिति में बदलाव आया है और माना जा रहा है कि राज्य की कांग्रेस सरकार बहुमत के आंकड़े को जुटाने की स्थिति में नहीं है।
- Details
पुडुचेरी: राहुल गांधी बुधवार को पुडुचेरी पहुंचे और यहां उन्होंने मछुआरों से मुलाकात की। मछुआरों से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की ओर से पारित तीनों कृषि कानूनों का जिक्र किया और कहा कि मैं मछुआरों को समुद्र का किसान मानता हूं। इसके अलावा राहुल गांधी ने मछुआरों के लिए अलग केंद्रीय मंत्रालय की जरूरत पर जोर दिया। राहुल गांधी ने मछुआरों के साथ संवाद में कहा कि सरकार ने किसानों के खिलाफ तीन कानून पास किए हैं, किसान इस देश की रीढ़ हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि आप लोगों को हैरानी हो रही होगी कि मछुआरों की सभा में किसानों की बात क्यों कर रहा हूं।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं आप लोगों को समुद्र का किसान मानता हूं, अगर जमीन पर खेती करने वाले किसानों का दिल्ली में मंत्रालय हो सकता है तो समुद्र के किसानों का क्यों नहीं हो सकता। इसके अलावा राहुल गांधी ने मछुआरों के लिए बीमा, पैन वगैरह जैसी सुविधाएं देने की मांग की।
- Details
पुडुचेरी: पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। दो मंत्रियों समेत चार विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नीत नारायणस्वामी सरकार अल्पमत में आ गई है। विपक्ष मुख्यमंत्री नारायणस्वामी से इस्तीफे की मांग कर रहा है। वहीं दूसरी ओर पुडुचेरी के राज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद बुधवार सुबह डॉ. किरण बेदी ने ट्वीट कर आभार जताया। इस सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज पुडुचेरी के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह एक रैली को भी संबोधित करेंगे।
पुडुचेरी के राज्यपाल के पद से हटाए जाने के बाद किरण बेदी ने भारत सरकार समेत अपने तमाम साथियों का शुक्रिया अदा किया। किरण बेदी ने एक पत्र लिखकर भारत सरकार का आभार जताया। इसी के साथ उन्होंने अपने तमाम साथियों का भी आभार जताया। इससे कुछ देर पहले उन्होंने एक ट्वीट कर बड़ा ही सकारात्मक संदेश दिया। किरण बेदी ने अपनी डायरी का कवर पेज ट्वीट किया, जिस पर संदेश लिखा था - ''दयालु हदय, प्रखर दिमाग और बहादुर आत्मा।''
- Details
नई दिल्ली: पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार पर जारी संकट के बीच उप राज्यपाल किरण बेदी को पद से हटा दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार रात जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ऑफिस से जारी बयान के अनुसार, नई नियुक्ति होने तक तेलंगाना की राज्यपाल तामिलिसाई सौंदर्यराजन को फिलहाल पुडुचेरी के उप राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालने का कहा गया है। बेदी को हटाने का फैसला क्यों किया गया, यह अभी पता नहीं चला है।
बयान में कहा गया है, 'राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि डॉ. किरण बेदी पुडुचेरी के उप राज्यपाल का ऑफिस छोड़ेगी। उन्होंने तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तामिलिसाई सौंदर्यराजन को अपने राज्य के अलावा फिलहाल पुडुचेरी के उप राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभालने को कहा है। सौंदर्यराजन के जिम्मेदारी संभालने की तिथि से उनकी नियुक्ति प्रभावी मानी जाएगी। पुडुचेरी के उप राज्यपाल के पद पर नियमित नियुक्ति होने तक वे यह जिम्मेदारी संभालेंगी।' किरण बेदी को ऐसे समय पद से हटाया गया है जब पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय बाकी है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






