ताज़ा खबरें
बंगाल में अल्पसंख्यकों और उनकी संपत्ति की करूंगी रक्षा: सीएम ममता
वक्फ विधेयक, धर्म की स्वतंत्रता और संविधान विरोधी कदम: राहुल गांधी
अमेरिका ने 26% टैरिफ लगा दिया, लेकिन संसद में चर्चा नहीं हुई: खड़गे
राम रहीम को फिर मिली फरलो, इस बार 21 दिन सलाखों से रहेगा बाहर
भारत समेत कई देशों पर ट्रंप का नया टैरिफ लागू, चीन पर 104% शुल्क

पटना: जदयू ने वर्ष 2019 के लोकसभा और इससे पहले उत्तर प्रदेश-पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को विस्तार देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी तैयारियों का आगाज राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को संपूर्ण क्रांति दिवस पर पार्टी के देशभर में सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के साथ की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव सदस्यता अभियान के लिए मधेपुरा जिले में हैं। इसी क्रम में पार्टी के सभी मंत्री और विधायक जिस विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं, वहां लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएंगे। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र (181) की बूथ संख्या 305 (राजभवन) के 25 मतदाताओं को सदस्य बनाकर स्वयं भी पार्टी के सक्रिय सदस्य बने। उन्होंने पहला सदस्य गायत्री देवी को बनाया। फिर रवि रंजन, सुशील, राहुल, रुपेश, शत्रुघ्न, अनिल, अमित, कृष्णा पासवान, फूली देवी, राजकुमारी देवी, राजन पटेल, सीमा देवी, रूबी, मो. अलाउद्दीन, ओमप्रकाश, अरविंद कुमार और दीप्ति राज आदि सदस्य बने। सबसे 5 रुपए सदस्यता शुल्क लिया गया।

सोनू कुमार ने नीतीश कुमार को सक्रिय सदस्य बनाया तो उन्होंने उनसे हाथ मिलाया। प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह और नीतीश कुमार ने एक-दूसरे को जदयू का प्राथमिक सदस्यता की रसीद सौंपी। उदयनारायण चौधरी और श्याम रजक भी मौजूद थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख