- Details
अमरावती: आंध्र प्रदेश में पेन्ना नदी के उफान पर होने से मची भारी तबाही के कारण राज्य को दक्षिण तथा पूर्व से जोड़ने वाले मुख्य रेल और सड़क मार्ग से संपर्क रविवार को टूट गया। पाडुगुपाडु में सड़क के जलमग्न होने के बाद एसपीएस नेल्लोर जिले में चेन्नई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-16 को यातायात के लिए बंद करना पड़ा। पाडुगुपाडु में रेल की पटरियों पर बाढ़ का पानी आने के कारण चेन्नई-विजयवाड़ा मार्ग पर कम से कम 17 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। तीन अन्य ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया या उनका मार्ग परिवर्तित किया गया।
राज्य के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि एसपीएस नेल्लोर जिले में सोमासिला जलाशय से दो लाख क्यूसेक से अधिक बाढ़ का पानी बह गया जिससे इलाका जलमग्न हो गया। इससे कोवुरु में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 भी बाधित हो गया है। इसके बाद नेल्लोर और विजयवाड़ा के बीच एनएच-16 पर यातायात निलंबित कर दिया गया जिससे सैकड़ों वाहन कई किलोमीटर तक फंस गए। बस सेवाएं बाधित होने के कारण नेल्लोर आरटीएस बस स्टेशन पर सैकड़ों यात्री फंस गए।
- Details
अमरावती: आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को रायलसीमा के तीन जिलों एवं एक दक्षिणी तटीय जिले में 20 सेंटीमीटर तक भारी वर्षा होने से भयंकर तबाही हुई है और वर्षाजनित घटनाओं में 17 लोगों की मौत हो गई और 100 लोग लापता है। तिरुपति से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें दिख रहा है कि सैकड़ों तीर्थयात्री भीषण बाढ़ में फंसे हुए हैं। घाट रोड और तिरुमाला हिल्स के रास्ते बंद हैं। तिरुपति के बाहरी इलाके में स्थित स्वर्णमुखी नदी में बाढ़ आ गई है और जलाशयों में पानी भर गया है। कई लोगों के बाढ़ में फंसे होने की खबर है। राज्य परिवहन की तीन बसें भी फंस गई और 12 को बचाया नहीं जा सका।
कडप्पा जिले में अब भी 12 लोग लापता हैं तथा वायुसेना, एसडीआरएफ और अग्निशमन सेवाओं के कर्मियों ने आकस्मिक बाढ़ में फंसे कई लोगों को बचाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से फोन पर बात की और स्थिति के बारे में जानकारी ली एवं राज्य को सभी सहायता पहुंचाने का वादा किया।
सीएम आफिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि मुख्यमंत्री शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
- Details
अमरावती: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर, चित्तूर और कडप समेत कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली है। इससे सामान्य जनजीवन को अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। इस बीच अनंतपुर जिले में चित्रावती नदी में फंसे 10 लोगों को भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलीकाप्टर ने सुरक्षित बाहर निकाला। वायुसेना ने इसकी जानकारी दी है। स्थानीय अधिकारियों के बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को बचाने में विफल रहने के बाद हेलीकॉप्टर को आपरेशन में लगाया गया। पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), राजस्व, अग्निशमन सेवा और तैराकों के कर्मियों ने भी बचाव अभियान में भाग लिया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से की बात
इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर स्थिति पर बात की।
- Details
हैदराबाद: तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सदस्यों द्वारा उन्हें अपमानित किए जाने के विरोध में वर्तमान कार्यकाल के शेष समय में विधानसभा में प्रवेश नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं इसके बाद इस सभा में शामिल नहीं होऊंगा। मैं फिर से मुख्यमंत्री बनने के बाद ही सदन में लौटूंगा।” विधानसभा से बाहर निकलने से पहले नायडू काफी भावुक दिखे। उनके आंखों में आंसू थे। उन्होंने हाथ जोड़ रखा था।
उन्होंने शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन महिला सशक्तिकरण पर बहस के दौरान विधानसभा में उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ वाईएसआरसीपी सदस्यों द्वारा की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। बाद में, मंगलागिरी में टीडीपी के राज्य मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, 71 वर्षीय नायडू फूट-फूट कर रो पड़े। वह कुछ मिनटों के लिए नहीं बोल सके, क्योंकि उसकी आवाज भावनाओं से बंधी हुई थी। वह कुछ मिनटों के लिए अपने चेहरे को हाथों से ढंक कर रो रहे थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






