- Details
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश में गैंगरेप का मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन में गर्भवती महिला का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दरअसल प्रकाशम जिले के यररागोंडा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने पति और बच्चों के साथ रात रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतरे थे। रात होने की वजह से उन्हें स्टेशन से जाने के लिए कोई बस नहीं मिली। इसलिए वो रेलवे स्टेशन पर ही सो गए।
नशे में तीन लोग उनके पास आए। उसके बाद उन्होंने महिला के पति की खूब पिटाई की और फिर तीनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला के पति ने शोर मचाने और रेलवे पुलिस की मदद लेने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है और एक नाबालिग समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात की है जब परिवार काम की तलाश में गुंटूर से कृष्णा जिले की ओर जा रहा था।
नशे में धुत पुरुषों ने पति पर हमला किया और जब उसकी पत्नी ने हस्तक्षेप किया, तो वे उसे रेपल्ले में स्टेशन से दूर ले गए, जो राज्य की राजधानी अमरावती से लगभग 80 किलोमीटर दूर है।
- Details
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश में गुरुवार को तकरीबन आधी रात को एक दवा इकाई में काम करने के दौरान छह लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है दुर्घटना की वजह गैस रिसाव के कारण एक रिएक्टर विस्फोट में आग लगना हो सकता है। घटना आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के अक्कीरेड्डीगुडेम की है। जानकारी के आनुसार आग लगने के समय 18 पीड़ित फार्मास्युटिकल प्लांट की यूनिट 4 में काम कर रहे थे। मरने वाले छह में से चार बिहार के प्रवासी श्रमिक थे। आग पर दो घंटे में काबू पा लिया गया।
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को पांच-पांच लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की भी घोषणा की। साथ ही अधिकारियों को घायलों की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
- Details
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कैबिनेट में भारी फेरबदल करते हुए पिछड़ों पर बड़ा दांव खेला है। उन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग औऱ अल्पसंख्यकों को 68 फीसदी प्रतिनिधित्व दिया है। रेड्डी ने 5 उप मुख्यमंत्री भी बनाए हैं, इसमें चार एससी-एसटी औऱ अल्पसंख्यक वर्ग से आते हैं। जगन मोहन रेड्डी ने पिछले लोकसभा चुनाव के तहत वादा किया था कि वो अपने कार्यकाल के मध्य में मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे और उन्होंने अपना ये वादा निभाते हुए कैबिनेट में बदलाव किया है। कैबिनेट में वरिष्ठ-अनुभवी के साथ युवा मंत्रियों का संतुलन साधा गया है।
पार्टी की ओर से कहा गया है कि सीनियर मंत्री अपने अनुभवों के साथ सरकार को आगे बढ़ाएंगे, वहीं युवा अपने विचार और पहल के साथ सरकार को ज्यादा जिम्मेदार औऱ जवाबदेह बनाएंगे। हालांकि जिन नेताओं को मंत्रिपद से हटाया गया है, उन्हें पार्टी संगठन में नई जिम्मेदारी दी जाएगी। ताकि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल की जा सके।
- Details
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को राज्य में 13 नए जिलों का गठन किया है। जिसके साथ ही राज्य में कुल जिलों की संख्या 13 से बढ़कर 26 हो गई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को गुंटूर जिले के ताडेपल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के 13 नए जिलों का शुभारंभ किया। सीएम रेड्डी ने पुजारियों द्वारा निर्धारित "शुभ मुहूर्त" के दौरान ही जिलों का शुभारंभ किया। नए जिले आज से अस्तित्व में आएंगे। सीएम ने कहा, अधिक जिलों का निर्माण सभी क्षेत्रों के विकास की ओर एक कदम है।
बता दें कि सीएम रेड्डी ने साल 2019 के विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करते हुए वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो 25 लोकसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक को एक जिला बना देगी। अपने इसी वादे को आज उन्होंने पूरा कर दिया है और राज्य को 13 नए जिले दिए हैं। वहीं रविवार शाम को जारी नए जिलों के लिए औपचारिक अधिसूचना के साथ ही राज्य सरकार ने सभी आईएएस और आईपीएस अधिकारियों में फेरबदली की है और नव निर्मित जिलों में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






