- Details
अमरावती: आंध्र प्रदेश के एसपीएस नेल्लोर जिले में बंगाल की खाड़ी में तटों के नजदीक रहने वाले करीब 9,400 लोगों को सोमवार को राहत शिविरों में पहुंचाया गया। यहां शक्तिशाली वरदा चक्रवात के कारण भारी बारिश हो रही है। तमिलनाडु के रहने वाले छह मछुआरों को उंचाई पर स्थित श्री हरिकोटा के नजदीक स्थित सागर से बचाया गया जबकि दस और लोगों की तलाश जारी है। शक्तिशाली वरदा चक्रवात के श्रीहरिकोटा और चेन्नई पहुंचने की संभावना है और इसके मद्देनजर आंध्र प्रदेश के एसपीएस नेल्लोर जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। नेल्लोर के पुलिस अधीक्षक विशाल गुन्नी ने बताया कि पुलिस और सीआईएसएफ अपना काम कर रहे हैं और दस मछुआरे सुरक्षित हैं। लेकिन वह किनारे नहीं आना चाहते। हम उन्हें जल्द ही वहां से बाहर निकाल लाएंगे। नगर प्रशासन मंत्री पी नारायण बचाव और राहत अभियान की निगरानी के लिए नेल्लोर में डटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि वाकाडु और तादा में सुबह से क्रमश: 4.8 सेंमी और तीन सेंमी बरसात हुई। उन्होंने कहा कि सात संवेदनशील मंडलों से 9,400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भिजवा चुके हैं। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने नेल्लोर जिला प्रशासन से 255 निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का निर्देश दिया है।
- Details
अमरावती: शक्तिशाली चक्रवात वर्दा के अगले दो दिनों में बंगाल की खाड़ी के तट को पार करने की संभावना है और ऐसे में किसी भी तरह स्थिति से निपटने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने एसपीएस नेल्लोर, प्रकाशम, गुंटूर और कृष्णा जिलों के प्रशासनिक तंत्र को हाई-अलर्ट पर रखा है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आज (शनिवार) सुबह विभिन्न विभागों के अधिकारियों से टेलीकांफ्रेसिंग के जरिए बात की और उन्हें सभी एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा, ‘मैंने खाड़ी देशों की अपनी यात्रा (जो कल शुरू होना था) रद्द कर दी है। मैं स्थिति पर लगातार नजर रखूंगा।’ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक चक्रवात अभी विशाखापत्तनम से 840 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया, ‘पर्याप्त मात्रा में भोजन और नकदी की व्यवस्था रखिए। किसी भी आपात स्थिति के लिए बिजली के खंभे और सीमेंट तैयार रखिए।’
- Details
काकीनाडा: आंध्र प्रदेश में अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की जन सेना पार्टी से कथित रूप से जुड़े कुछ युवकों ने आज राज्य के काकीनाडा में आयोजित केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू की एक जनसभा को बाधित करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि जेएनटीयू काकीनाडा परिसर के पास आयोजित रैली के दौरान युवकों ने नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाए और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग के समर्थन में बैनर दिखाए। बहरहाल, अचानक बारिश होने के कारण नायडू ने अपना भाषण खत्म कर लिया। इस दौरान, आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एन चिनाराजप्पा, सांसद - टी नरसिम्हन, पंडुला रवींद्रबाबू, राज्य स्वास्थ्य मंत्री कामिनी श्रीनिवास, विधायक- कोंडाबाबू और पी अनंत लक्ष्मी मौजूद थे।
- Details
हैदराबाद: मुसलमानों के बीच एक साथ तीन तलाक की व्यवस्था को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खारिज किए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि तीन तलाक के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए। तीन तलाक को लेकर चल रही बहस के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा एवं केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मददेनजर तीन तलाक़ एवं एक समान नागरिक संहिता जैसे शरीयत से जुड़े धार्मिक मुद्दों को लेकर नया विवाद खड़ा कर रही है जो कि अति-निन्दनीय है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार और भाजपा तीन तलाक की प्रथा को खत्म करने के हक में हैं क्योंकि यह महिलाओं के खिलाफ भेदभावपूर्ण और समानता के संवैधानिक अधिकार के खिलाफ है। आरएसएस के अखिल भारतीय महासचिव भैयाजीजोशी ने हैदराबाद में संवाददाताओं से कहा, ‘तीन तलाक का मुद्दा मुसलमानों का आंतरिक मामला है और इस संदर्भ में मुस्लिम समुदाय को गंभीरता से सोचना चाहिए। मुस्लिम महिलाएं इस मुद्दे पर अदालत गई हैं। वर्तमान युग में लिंग आधारित कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। तीन तलाक के मुद्दे पर महिलाएं अदालत में गई हैं और हम आशा करते हैं कि उनको उचित न्याय मिलेगा।’ संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी परिषद की बैठक के आखिरी दिन जोशी ने कहा, ‘मुस्लिम समुदाय को इस पर सोचना और फैसला करना चाहिए।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






