ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में करंट लगने के कारण मर गई एक गाय की खाल उतारने पर भीड़ ने दो दलित भाइयों की कथित तौर पर पिटाई कर दी. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना आंध्र प्रदेश में जिले के अमलापुरम शहर में जानकीपेटा में हुई. पुलिस के मुताबिक, करंट लगने के कारण गाय के मर जाने पर इसके मालिक ने सोमवार रात जानवर को दफनाए जाने से पहले दो दलित भाइयों - मोकाती एलिशा और लाजर को खाल उतारने के काम में लगाया. पुलिस के मुताबिक खाल उतारने के बारे में सूचना मिलने पर स्वयंभू गो-रक्षक वहां पर पहुंचे और जानवर की हत्या का आरोप लगाते हुए दोनों की पिटाई कर दी. दोनों को इलाज के लिए अमलापुरम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और एलिशा की स्थिति गंभीर बतायी गई है.

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख