ताज़ा खबरें
बिहार में अररिया के बाद अब मुंगेर में भी पुलिस अधिकारी की हत्या
सोनीपत में बीजेपी नेता सुरेंद्र जवाहरा की हत्या, पड़ोसी ने मारी गोली
पंजाब के मोगा में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या,बाजार कराया बंद
यूपी: संभल में धूमधाम से मनाई गई होली, फिर पढ़ी गई जुमे की नमाज
महाराष्ट्र में बीजेपी का शासन औरंगजेब से भी बदतर है : संजय राउत

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से रोटी-रोजगार से वंचित लोग भुखमरी के शिकार होकर अपनी जान गंवा रहे हैं। किसान सहित समाज के तमाम वर्गों के लोग अवसाद में है। कर्ज के बोझ तले दबे लोगों को भविष्य में भी अंधेरा दिखाई दे रहा है। अखिलेश ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि बाराबंकी में एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदगी तमाम परेशानियों की भेंट चढ़ गई। गाजियाबाद एटलस साइकिल कम्पनी बंद हो गई। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के फखरूद्दीन स्थित प्लांट पर भी श्रमिकों को हटा दिया गया है। प्रदेश में भूख से लोगों का मरना रूकना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार से ऊपर पहुंच गई है। राजधानी लखनऊ में ही रोज नए केस मिल रहे हैं। भाजपा सरकार लॉकडाउन उठा रही है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में आपूर्ति की पूरी चेन बिगड़ जाने से व्यापारी परेशान है। मुख्यमंत्री बताएं कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र के 20 लाख करोड़ महा पैकेज से मिले धन को कहां खर्च किया जा रहा है?

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा को अब मान लेना चाहिए कि उसकी गलत नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था बहुत बुरे दौर से गुजर रही है। लोगों के पास काम धंधा नहीं रह गया है। मंहगाई बढ़ती जा रही है। नौकरियां घटती जा रही हैं। मांग-आपूर्ति में भारी अंतर है, दुनिया की निगाह में भारत की साख गिर रही है। यूपी के सीएम की टीम- एलेवन को अपने कामकाज पर एक श्वेत पत्र जारी कर सबका साथ, सबका विकस और सबका विश्वास कैसे कायम रह सकता है। भाजपा सरकार के निर्णयों का दुष्परिणाम के कारण ही जान के लाले पड़ गए और जहान भी सुरक्षित नहीं है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख