ताज़ा खबरें
बिहार में अररिया के बाद अब मुंगेर में भी पुलिस अधिकारी की हत्या
सोनीपत में बीजेपी नेता सुरेंद्र जवाहरा की हत्या, पड़ोसी ने मारी गोली
पंजाब के मोगा में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या,बाजार कराया बंद
यूपी: संभल में धूमधाम से मनाई गई होली, फिर पढ़ी गई जुमे की नमाज
महाराष्ट्र में बीजेपी का शासन औरंगजेब से भी बदतर है : संजय राउत

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का अपना संकीर्ण चश्मा बदलना चाहिए और बदहाल क्वारेंटीन सेंटर की स्थिति सुधारनी चाहिए। उन्होंने पिता को साइकिल पर ले जाने वाली एक लड़की को एक लाख की मदद पहुंचाने का  एलान किया। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि सरकार से हारकर एक 15 वर्षीय लड़की निकल पड़ी है अपने घायल पिता को लेकर सैकड़ों मील के सफ़र पर... दिल्ली से दरभंगा। आज देश की हर नारी और हम सब उसके साथ हैं। हम उसके साहस का अभिनंदन करते हुए उस तक 1 लाख रु. की मदद पहुँचाएंगे।

इससे पहले उन्होंने ट्वीट कहा कि उप्र में कोरोना के संबंध में हज़ारों एफआईआर हो रही हैं जिससे ऐसा लगने लगा है कि ये कोई चिकित्सीय नहीं बल्कि कोई 'आपराधिक समस्या' है। क्वारेंटाइन सेंटर्स की बदहाली व उनके प्रति भाजपा सरकार की भेदभावपूर्ण नीति की वजह से लोग यहाँ जाने से डर रहे हैं।

भाजपाई अपना संकीर्ण चश्मा बदलें!

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख