ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

चेन्नई: अन्नाद्रमुक के चार उम्मीदवार और द्रमुक के दो उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो सकते हैं क्योंकि मुकाबले में कोई और उम्मीदवार नहीं है। आज (बुधवार) सात निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज हो गये। तमिलनाडु विधानसभा के सचिव और पीठासीन अधिकारी ए.एम.पी. जमालुद्दीन ने आज यहां कहा कि आर. विथिलिंगम, ए. नवनीतकृष्णन, ए. विजयकुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री एस आर बालासुब्रमण्यम :सभी अन्नाद्रमुक: और आर. एस. भारती तथा टी.के.एस. इलोंगोवन (द्रमुक) के नामांकन पत्र वैध पाए गए और उन्हें स्वीकार कर लिया गया। चार सांसदों के निर्वाचन के साथ ही राज्यसभा में अन्नाद्रमुक सदस्यों की संख्या 11 से बढ़कर 12 हो जाएगी। द्रमुक सांसदों की संख्या चार ही बनी रहेगी। तमिलनाडु से कांग्रेस का उपरी सदन में कोई प्रतिनिधित्व नहीं होगा। तमिलनाडु से राज्यसभा के छह सांसदों के निर्वाचन के लिए चुनाव हो रहा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख