ताज़ा खबरें
देश में लागू हुआ नया वक्फ कानून, अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
देश में लागू हुआ वक्फ कानून, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
सरदार पटेल की विचारधारा आरएसएस के विचारों के विपरीत थी: खड़गे
विधानसभा से पारित विधेयक राज्यपाल नहीं रोके रह सकते: सुप्रीम कोर्ट

जालंधर: पंजाब पुलिस ने कट्टरपंथी उपदेशक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया है। साथ ही पुलिस ने पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए उसके 78 करीबियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी है। सात जिलों की पुलिस ने उस स्थान को घेर रखा है, जहां उसके छुपे होने की संभावना है।

जालंधर कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। उसकी दो कारों को जब्त कर लिया गया है और उसके गैनमैनों को पकड़ा गया है। उनके हथियारों की वैधता की जांच की जा रही है और मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस के जवान जुटे हुए हैं। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दें कि शनिवार को जालंधर के शाहकोट के गांव महेतपुर के नजदीक अमृतपाल सिंह और उनके साथियों की पुलिस ने घेराबंदी की थी।

पुलिस को अमृतपाल सिंह के शाहकोट आने की सूचना मिली थी। इसीलिए पहले से ही मोगा पुलिस ने मोगा और शाहकोट के सारे रास्तों को बंद करके नाका लगा दिया गया था। पुलिस ने पहले उसके छह साथियों को पकड़ा था। शाम को बाकी लोगों को गिरफ्तार किया गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख