ताज़ा खबरें
बिहार विधानसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेगा महागठबंधन
बंगाल में दिसंबर तक काम कर सकेंगे शिक्षक, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत
ऐसे लोकतंत्र की कल्पना नहीं की थी, जहां जज कानून बनाएंगे: धनखड़
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून पर सरकार को दिया सात दिन का वक्त

वेटिकन सिटी: कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस अपने घर में दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। वेटिकन ने बताया है कि पोप फ्रांसिस गिर गये हैं और उनकी बांह में चोट आई है। हालांकि उन्हें कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, वेटिकन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "आज (16 जनवरी 2024) सुबह, सांता मार्टा हाउस में गिरने के कारण पोप फ्रांसिस को उनके दाहिनी बांह पर एक चोट लगी। हालांकि उन्हें कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ है। हाथ को एहतियाती तौर पर स्थिर रखने की सलाह दी गई है।"

पिछले महीने भी जख्मी हो गए थे पोप

पिछले महीने भी पोप फ्रांसिस (88) को चोट लग गई थी। तब रात में अचानक गिरने पर उनके ठोड़ी पर गंभीर चोटें आई थीं। पोप अपने घुटने और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते हैं। पोप पहले लंबे समय तक ब्रोन्काइटिस से पीड़ित रहे हैं। उनकी स्वास्थ्य स्थिति वेटिकन में एक चिंताजनक मुद्दा रही है।

पिछले दो बरस में, पोप कई बार इन्फ्लूएंजा और संबंधित समस्याओं से पीड़ित रहे हैं। उन्होंने 2021 में डाइवर्टिकुलाइटिस नामक दर्दनाक बीमारी के कारण एक बड़ी सर्जरी भी करवाई थी। 2023 में पोप को एक हर्निया की मरम्मत के लिए ऑपरेट किया गया।

पोप फ्रांसिस सैंटा मार्टा होटल में स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं और चलते समय वॉकर या छड़ी का इस्तेमाल करते हैं। वेटिकन के अनुसार, पोप को बाद में अपने दाहिने हाथ में पट्टी बांधे हुए दर्शकों के साथ देखा गया है। साल 2013 में कैथोलिक चर्च के प्रमुख के तौर पर पोप ने कार्यभार संभाला था। फ्रांसिस तबीयत खराब रहने के बावजूद बहुत सक्रिय बने हुए हैं। पिछले साल सितंबर में उन्होंने चार देशों की यात्रा पूरी की थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख