- Details
अमेठी: केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि अमेठी का विकास केवल कुछ लोगों तक सिमट गया है इसीलिए यह विकास की दौड़ में बहुत पिछड़ गया है। स्मृति यहां दो दिवसीय दौरे पर हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में वह इसी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार थीं लेकिन इस सीट पर राहुल ने जीत दर्ज की थी। केन्द्रीय मंत्री ने तिलोई की एक जनसभा में कहा, ‘‘अमेठी विकास की दौड़ में बहुत पिछड़ गया है। विकास कुछ लोगों तक सिमट कर रह गया है। किसान परेशान हैं .. मैं आप लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए यहां आयी हूं।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना से किसानों को बहुत फायदा मिलेगा। दो प्रतिशत प्रीमियम किसान जमा करेंगे। बाकी धनराशि केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार जमा करेगी।
- Details
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) पर अपने आदर्श पुरष राम मनोहर लोहिया के उसूलों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए आज (शुक्रवार) कहा कि लोहिया जिंदा होते तो सपा मुखिया मुलायम को समाजवादियों की सूची से निकाल देते। मायावती ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हर साल उनका जन्मदिन ‘जन कल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बसपा के कार्यकर्ता गरीबों, पिछड़ों और शोषित लोगों की मदद करते हैं लेकिन लोहिया के सिद्धान्तों के ठीक विपरीत सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन शाही तरीके से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हर साल मुलायम के जन्मदिन के शाही समारोह पर जनता का काफी धन खर्च कर दिया जाता है।
- Details
लखनऊ: बसपा मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज (शुक्रवार) भाजपा पर वोट के लिए राम मंदिर की आड़ में धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन हथकंडों से उसका भला नहीं होने वाला। मायावती ने अपने 60वें जन्मदिन पर संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा साम्प्रदायिक तत्वों को खुली छूट देने से देश में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया है और बुद्धिजीवी वर्ग भी सांसत में है। उनके अनुसार प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख, मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उनके साथी संगठनों ने राम मंदिर के नाम पर धार्मिक भावनाओं से खेलना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री को भी आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी को छोड़कर बाकी पूरे प्रदेश की उपेक्षा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य में विधानसभा चुनाव आते देख इस सूबे के विकास की याद आने लगी है।
- Details
लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में निवेशक आयेंगे, तो राज्य के विकास के लिए बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा हमारी सरकार का यह आखिरी साल है, मगर हम अगली बार भी निवेशक सम्मेलन में आयेंगे। निवेशक अभी से निवेश करेंगे तो यह उनके लिए फायदेमंद रहेगा। मुख्यमंत्री ने यह बात गोमतीनगर के एक होटल में शुक्रवार को आयोजित निवेशक सम्मेलन में कही। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन शाही अंदाज में मनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नेताजी का जन्मदिन उनके बेटे ने मनाया है। उन्होंने इसके साथ ही यह भी कहा कि नेताजी के जन्मदिन पर जो कुछ भी खर्च किया गया वह पार्टी फंड से हुआ है। बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर पूछे गए एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हमारी बुआ हैं। उन्होंने हमारे खिलाफ नहीं बोला है तो हम भी उन पर कुछ नहीं बोलेंगे। मायावती के जन्मदिन पर उनके यहां जाने के सवाल पर मुस्कराते हुए सीएम ने कहा कि आज मेरी पत्नी डिंपल यादव का भी जन्मदिन है। उन्होंने कहा कि जहां केक मिलेगा मैं तो वहीं जाऊंगा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर 150 गज की दूरी नो मेन्स लैंड: बीजीबी चीफ
- दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में हुई बारिश
- निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति मामले पर सुप्रीम कोर्ट में फिर टली सुनवाई
- सीईसी नियुक्ति की ऐसी क्या जल्दी थी कि कोर्ट में सुनवाई तक नहीं रुके
- रणनीतिक स्तर तक पहुंचेंगे भारत-कतर संबंध, समझौते पर हस्ताक्षर
- सीईसी और ईसी की नियुक्ति के केस में सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई
- सीईसी के चयन का आधी रात को फैसला लेना अपमानजनक: राहुल
- राहुल गांधी की असहमति के बावजूद सरकार ने सीईसी को किया नियुक्त
- ज्ञानेश कुमार होंगे मुख्य चुनाव आयुक्त, नए कानून से हुई पहली नियुक्ति
- भारत दौरे पर पहुंचे कतर के अमीर, मोदी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
- सरकार गठन के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा
- 'सात दिन के अंदर सरेंडर कर दें लूटे हुए हथियार': राज्यपाल मणिपुर
- असम: कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन पर हमला, सुरक्षाकर्मियों से मारपीट
- यह बजट 'बड़ा ढोल' है- आवाज तो बहुत है पर अंदर से खाली: अखिलेश
- सुविधाओं के अभाव में आंबेडकर ने देश की राजनीति को हिलाया: राहुल
- यूपी सरकार ने पेश किया 8.08 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट
- पश्चिम बंगाल: अचानक आए तूफान से ढहे कच्चे मकान, कई लोग घायल
- राजस्थान सरकार के इस बजट में कोई नवाचार नहीं: अशोक गहलोत
- रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, प्रवेश वर्मा समेत 6 बने मंत्री
- एक गलती छिपाने के लिए आयोग और गलतियां कर रहा है: खान सर
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी