ताज़ा खबरें
केंद्र के साथ बैठक बेनतीजा, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए गए किसान
राज्यों के विकास सूचकांक और बीपीएल में विरोधाभास है: सुप्रीम कोर्ट
आयत वाली कोई चादर नहीं जलाई गई: नागपुर हिंसा पर सीएम फडणवीस
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने बाद पृथ्वी पर सुरक्षित लौटे

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा-बसपा, दोनों सपा को हराने के लिए एक साथ हैं। इसके पीछे कोई वजह तो होगी जो दोनों पार्टियां हमसे लड़ना चाहती हैं। उन्होंने चुटकी ली कि वर्ष 2022 में भाजपा सरकार की विदाई के साथ ही कोरोना समेत सभी बीमारियां खत्म हो जाएंगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में संविधान खतरे में है। दलितों, पिछड़ों, सवर्णों, सभी को अपमानित किया जा रहा है। हम भाजपा सरकार को हटाकर एक अच्छी सरकार बनाने के लिए सपा में अच्छे लोगों को जोड़ रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई लाख सफाई दे, लेकिन जनता जानना चाहती है कि सपा को हराने के लिए भाजपा व बसपा की चाहत एक जैसी क्यों है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा से नाराज जनता उपचुनावों में उसे सबक सिखाएगी। उपचुनाव में भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग कर रही है। कोटेदारों, प्रधानों को वोट दिलाने के लिए धमकाया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। यह बीमारी जहां से चली थी, वहां और फैल रही है। फिर से लॉकडाउन हुआ तो हमारी रोटी-रोजगार का क्या होगा? भाजपा सरकार विकास पर बहस नहीं चाहती है। किसान को लागत से ड्योढ़ा कीमत देने का वादा क्या हुआ? अनावश्यक मुद्दों पर भाजपा जनता को गुमराह करना चाहती है।

प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है। इसमें एक सीट सपा की थी, जबकि बाकी सीटों पर भाजपा का कब्जा था। मुख्यमंत्री अदित्यनाथ योगी ने चुनावी रैलियां भी की है।

बता दें कि 2022 में यूपी चुनाव को देखते हुए नेताओं का दल-बदल कार्यक्रम जारी है। इसी कड़ी में लंबे समय तक कांग्रेस में रहीं अन्नू टंडन समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। 

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख