ताज़ा खबरें
केंद्र के साथ बैठक बेनतीजा, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए गए किसान
राज्यों के विकास सूचकांक और बीपीएल में विरोधाभास है: सुप्रीम कोर्ट
आयत वाली कोई चादर नहीं जलाई गई: नागपुर हिंसा पर सीएम फडणवीस
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने बाद पृथ्वी पर सुरक्षित लौटे

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने  विधानसभा के उपचुनावों में भाजपा को हराने और सपा रालोद के प्रत्याशी को जिताने का मन बना लिया है। अपनी हार के अंदेशे में भाजपा अब सत्ता का दुरुपयोग कर मतदाताओं को भयभीत करने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है। मतदान की स्वतंत्रता और निष्पक्षता बनी रहे इसके लिए चुनाव आयोग को संवेदनशील क्षेत्रों में केन्द्रीय सुरक्षा बल लगाना चाहिए और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में कड़ाई बरतनी चाहिए।

अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि उप चुनावों को प्रभावित करने के लिए भाजपा सरकार के मंत्री  संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में डेरा डाले हुए हैं। बेसिक शिक्षामंत्री तो शिक्षकों से सीधे ही भाजपा के पक्ष में मत डलवाने को कह रहे है। प्रधानों, कोटेदारों, लेखपालों और पुलिस कर्मियों को धमकी और प्रलोभन देकर भाजपा सरकार मनमानी करने पर उतारू हैं लेकिन भाजपा की नीति, नीयत, चाल और चरित्र से जनता भलीभांति परिचित हो चुकी है। 

भाजपा ने अपने अब तक के कार्यकाल में सिर्फ समाजवादी पार्टी के काम पर अपना नाम देने का ही प्रयास किया है। इसलिए मतदाता अब भ्रमित होने वाले नहीं है। भाजपा के बहकावे और झूठे वादों से कोई भटकने वाला नहीं है। उपचुनावों के परिणामों से तय होगा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति किस रास्ते पर जाएगी। मतदाताओं के लिए विकास और विनाश के बीच चुनाव है। एक ओर सौहार्द, सर्वतोमुखी विकास और सभी के सम्मान की सुरक्षा और गारन्टी है तो दूसरी ओर विद्वेष और बदले की राजनीति है।

विधानसभा उपचुनावों में 6 सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी है जबकि बुलंदशहर की सीट से राष्ट्रीय लोक दल प्रत्याशी को समाजवादी पार्टी अपना समर्थन सहयोग दे रही है। इन क्षेत्रों की जनता जानती है कि समाजवादी सरकार विकास और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा ने अपने अब तक के कार्यकाल में सिर्फ समाजवादी पार्टी के काम पर अपना नाम देने का ही प्रयास किया है। इसलिए मतदाता अब भ्रमित होने वाले नहीं है। भाजपा के बहकावे और झूठे वादों से कोई भटकने वाला नहीं है।

मतदाता भाई-बहन याद रखें समाजवादी पार्टी के ब्रह्मशंकर त्रिपाठी देवरिया सदर से, मल्हनी (जौनपुर) से लकी यादव, नौगवां सादात (अमरोहा) से सैयद जावेद आब्दी, टूण्डला (फिरोजाबाद) से महाराज सिंह धनगर, घाटमपुर (कानपुर नगर) से इन्द्रजीत कोरी और बांगरमऊ (उन्नाव) से सुरेश कुमार पाल प्रत्याशी है। इनको विजयी बनाने के लिए साइकिल निशान वाले बटन को दबाएं।

और अंत में एक निवेदन यह है कि इन उपचुनावों को आप पूरी गम्भीरता से लें। आज लोकतंत्र की परीक्षा की घड़ी है। उपचुनावों के परिणामों से तय होगा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति किस रास्ते पर जाएगी। मतदाताओं के लिए विकास और विनाश के बीच चुनाव है। एक ओर सौहार्द, सर्वतोमुखी विकास और सभी के सम्मान की सुरक्षा और गारन्टी है तो दूसरी ओर विद्वेष और बदले की राजनीति है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की जनता के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख