लखनऊ: कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा है कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जेल भेजे जाने का विरोध सेवा सत्याग्रह से करेगी।
उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर कहा है कि गांधीजी ने हमें सिखाया कि दमन करने वाले आपको अच्छे काम करने से रोकेंगे। आप सत्य के आग्रह के साथ अपने कर्म पर डटे रहिए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू को सेवा करने के लिए जेल में डाला गया। सेवा सत्याग्रह के जरिए हम इस दमन का विरोध कर रहे हैं।