ताज़ा खबरें
जो व्यक्ति इतिहास में रहता है वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण:खड़गे
महाकुंभ क्षेत्र में फ‍िर लगी आग, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया
विपक्षी दलो ने भारतीयों के निर्वासन के अमेरिकी तरीके पर उठाए सवाल
पीएम मोदी बोले- कांग्रेस सरकार की नाकामी पर हिंदुओं ने गाली सुनी

बलिया: उत्तर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही रहेंगे। आज (रविवार) यहां पत्रकारो से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में सपा को बहुमत हासिल हो गया होता तो अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहते तथा अध्यक्ष का पद मुलायम सिंह यादव को सौंप देते। चुनाव में सपा की हार हुई है, ऐसे में अध्यक्ष अखिलेश यादव ही रहेंगे तथा अध्यक्ष पद मुलायम सिंह यादव को देने का औचित्य ही नही है। तीन तलाक के मसले पर उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि भाजपा हिन्दू महिलाओ की समस्याओ को मुद्दा क्यों नही बनाती। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये तो मानव स्वभाव है कि पति पत्नी में झगड़ा होता रहता है। कभी ज्यादा तो कभी कम। उन्होंने भाजपा द्वारा तीन तलाक के मसले को उठाये जाने को बेमतलब करार देते हुए मुस्लिम महिलाओं के दर्द की तुलना हिन्दू महिलाओं की मुश्किलों से करते हुए एक नया राजनीतिक दाव खेल दिया । गोरक्षा को लेकर हो रहे बावेला पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा गो सेवा का दिखावा करती है। हकीकत में भाजपा नेताओ को गो सेवा करने आती ही नही है। भाजपा नेता हाथों से हरा चारा गाय को खिलाते है जबकि गाय को भूसा खिलाने के लिए हाथ को भूसे में भिगोना पड़ता है।

उन्होंने भाजपा को पूजीपतियों की पार्टी करार दिया तथा कहा कि भाजपा सरकार जनता का ध्यान हटाने के लिये तीन तलाक के साथ ही जांच कराने का काम कर रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख